सिंध नदी के नए ब्रिज का 21 को उद्घाटन:CM मोहन यादव करेंगे सिंध नदी के नए ब्रिज का उद्घाटन; कलेक्टर-SP ने परखीं तैयारियां

सिंध नदी के नए ब्रिज का 21 को उद्घाटन:CM मोहन यादव करेंगे सिंध नदी के नए ब्रिज का उद्घाटन; कलेक्टर-SP ने परखीं तैयारियां

दतिया जिले के सेवढ़ा कस्बे को 21 फरवरी को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस दिन सिंध नदी पर बने नए ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। उनके आगमन को लेकर बुधवार दोपहर कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े और पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा ने सेवढ़ा पहुंचकर कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का निरीक्षण किया। प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। कलेक्टर और एसपी ने सबसे पहले हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया। यहां बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, एम्बुलेंस, अग्निशमन वाहन और आपात सेवाओं की स्थिति को परखा गया। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि वीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात सुचारू रहे और भीड़ नियंत्रण में कोई चूक न हो। मंच, पंडाल और बैठक व्यवस्था देखी इसके बाद मुख्य कार्यक्रम स्थल पर मंच, पंडाल, बैठक व्यवस्था, साउंड सिस्टम, मीडिया के लिए निर्धारित स्थान और प्रवेश-निकास मार्गों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए अलग से व्यवस्थाएं करने के निर्देश भी दिए गए। पेयजल और साफ-सफाई पर विशेष जोर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पेयजल और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। टैंकर, वाटर कूलर और अस्थायी जल स्टैंड पोस्ट लगाए जाएंगे। इसके साथ ही पर्याप्त शौचालय और सफाईकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए। सनकुंआ धाम स्थित नए ब्रिज पर पहुंचे अधिकारी निरीक्षण के दौरान कलेक्टर और एसपी सनकुंआ धाम क्षेत्र में स्थित सिंध नदी पर बने नए ब्रिज पर भी पहुंचे। यहां उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और आवागमन की सुविधा का अवलोकन किया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि उद्घाटन से पहले सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा जिले के लिए खास अवसर है, इसलिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभानी होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *