गोपालगंज में इंटर की स्टूडेंट ने किया सुसाइड:इसी साल दी थी परीक्षा, शव फंदे से लटका मिला, घर में अकेली थी

गोपालगंज में इंटर की स्टूडेंट ने किया सुसाइड:इसी साल दी थी परीक्षा, शव फंदे से लटका मिला, घर में अकेली थी

गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव में एक 18 वर्षीय युवती का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला बताया है और जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान बड़हरा गांव निवासी राम प्रवेश भगत की बेटी अंजली कुमारी के रूप में हुई है, जो इंटर की छात्रा थी। घटना के संबंध में बताया गया कि अंजली की मां और भाई बाजार गए हुए थे। इस दौरान अंजली घर पर अकेली थी। जब मां और भाई वापस लौटे, तो उन्होंने अंजली का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा, जिसके बाद आसपास के लोग जमा हो गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज दिया
सूचना मिलने पर गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज दिया। गोपालपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर जांच की गई। थानाध्यक्ष के अनुसार, एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को भी सूचित किया गया। एफएसएल टीम ने मौके से कई साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। मृतका के भाई बबलू कुमार ने बताया कि जब वह अपनी माँ के साथ बाजार गए थे, उसी दौरान अंजली ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। अंजली ने इसी वर्ष इंटर की परीक्षा दी थी। गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव में एक 18 वर्षीय युवती का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला बताया है और जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान बड़हरा गांव निवासी राम प्रवेश भगत की बेटी अंजली कुमारी के रूप में हुई है, जो इंटर की छात्रा थी। घटना के संबंध में बताया गया कि अंजली की मां और भाई बाजार गए हुए थे। इस दौरान अंजली घर पर अकेली थी। जब मां और भाई वापस लौटे, तो उन्होंने अंजली का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा, जिसके बाद आसपास के लोग जमा हो गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज दिया
सूचना मिलने पर गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज दिया। गोपालपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर जांच की गई। थानाध्यक्ष के अनुसार, एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को भी सूचित किया गया। एफएसएल टीम ने मौके से कई साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। मृतका के भाई बबलू कुमार ने बताया कि जब वह अपनी माँ के साथ बाजार गए थे, उसी दौरान अंजली ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। अंजली ने इसी वर्ष इंटर की परीक्षा दी थी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *