सीवान में अपराधियों ने मकान मालिक को हथियार के बल पर बंधक बना लिया और आभूषण की दुकान का शटर काटकर करीब 10 लाख रुपये के गहनों की डकैती कर ली। घटना गुठनी थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौती बाजार में हुई है। अपराधी पुलिस की वर्दी के रंग से मिलते-जुलते कपड़े पहनकर आए थे। वहीं, पीड़ित पक्ष द्वारा डकैती और बंधक बनाने की बात कहे जाने के बावजूद पुलिस ने मामला सिर्फ चोरी के रूप में दर्ज किया है। घटना मंगलवार-बुधवार रात की बताई जा रही है। मकान मालिक कृष्णा चौधरी ने बताया कि रात में बाथरूम जाने के लिए उठे थे, तभी अपराधियों ने चेहरे पर टॉर्च की तेज रोशनी डाली। जब वे वापस अपने कमरे में जाने लगे और दरवाजा बंद करने का प्रयास किया, तभी अपराधियों ने धक्का देकर दरवाजा खोल दिया और हथियार दिखाकर जमीन पर लेटने के लिए मजबूर कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। ”अपराधी हाफ पैंट, पुलिस की वर्दी के रंग जैसा शर्ट पहने थे” कृष्णा चौधरी के अनुसार, करीब पांच अपराधी कमरे में मौजूद थे जबकि अन्य नीचे दुकान के पास थे। सभी अपराधी हाफ पैंट और पुलिस की वर्दी के रंग जैसा शर्ट पहने हुए थे। अपराधियों ने उन्हें बंधक बनाकर एक युवक को निगरानी के लिए छोड़ दिया और बाकी अपराधी नीचे जाकर आभूषण दुकान का शटर काटकर अंदर घुस गए। इसके बाद दुकान में रखे सोने-चांदी के गहनों को बैग में भरकर बाहर खड़ी पिकअप पर लाद लिया और आसानी से फरार हो गए। ”गहनों की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये” दुकान के मालिक धर्मेंद्र वर्मा ने बताया कि सुबह सूचना मिलने पर जब वे दुकान पहुंचे तो शटर कटा हुआ था और अंदर अलमारी टूटी हुई थी। दुकान में रखे कीमती गहने गायब थे। उन्होंने बताया कि चोरी गए गहनों की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी चोरी की धारा में दर्ज की गई घटना की सूचना मिलने के बाद बिहार पुलिस के अंतर्गत गुठनी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे CCTV की फुटेज खंगाल रही है। हालांकि, गुठनी थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि दुकानदार के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी चोरी की धारा में दर्ज की गई है, जिसमें 50 ग्राम सोना और 2 किलो चांदी चोरी होने का उल्लेख है। धनौती बाजार के व्यापारियों में भारी दहशत का माहौल घटना के बाद धनौती बाजार के व्यापारियों में भारी दहशत का माहौल है। स्थानीय व्यवसायियों ने रात में पुलिस गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अपराधियों का इस तरह पुलिस की वर्दी के रंग में आना और आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाना, क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर पोल खोलता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच का दावा कर रही है, लेकिन इस घटना ने पुलिस की कार्रवाई और मामले की गंभीरता को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सीवान में अपराधियों ने मकान मालिक को हथियार के बल पर बंधक बना लिया और आभूषण की दुकान का शटर काटकर करीब 10 लाख रुपये के गहनों की डकैती कर ली। घटना गुठनी थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौती बाजार में हुई है। अपराधी पुलिस की वर्दी के रंग से मिलते-जुलते कपड़े पहनकर आए थे। वहीं, पीड़ित पक्ष द्वारा डकैती और बंधक बनाने की बात कहे जाने के बावजूद पुलिस ने मामला सिर्फ चोरी के रूप में दर्ज किया है। घटना मंगलवार-बुधवार रात की बताई जा रही है। मकान मालिक कृष्णा चौधरी ने बताया कि रात में बाथरूम जाने के लिए उठे थे, तभी अपराधियों ने चेहरे पर टॉर्च की तेज रोशनी डाली। जब वे वापस अपने कमरे में जाने लगे और दरवाजा बंद करने का प्रयास किया, तभी अपराधियों ने धक्का देकर दरवाजा खोल दिया और हथियार दिखाकर जमीन पर लेटने के लिए मजबूर कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। ”अपराधी हाफ पैंट, पुलिस की वर्दी के रंग जैसा शर्ट पहने थे” कृष्णा चौधरी के अनुसार, करीब पांच अपराधी कमरे में मौजूद थे जबकि अन्य नीचे दुकान के पास थे। सभी अपराधी हाफ पैंट और पुलिस की वर्दी के रंग जैसा शर्ट पहने हुए थे। अपराधियों ने उन्हें बंधक बनाकर एक युवक को निगरानी के लिए छोड़ दिया और बाकी अपराधी नीचे जाकर आभूषण दुकान का शटर काटकर अंदर घुस गए। इसके बाद दुकान में रखे सोने-चांदी के गहनों को बैग में भरकर बाहर खड़ी पिकअप पर लाद लिया और आसानी से फरार हो गए। ”गहनों की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये” दुकान के मालिक धर्मेंद्र वर्मा ने बताया कि सुबह सूचना मिलने पर जब वे दुकान पहुंचे तो शटर कटा हुआ था और अंदर अलमारी टूटी हुई थी। दुकान में रखे कीमती गहने गायब थे। उन्होंने बताया कि चोरी गए गहनों की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी चोरी की धारा में दर्ज की गई घटना की सूचना मिलने के बाद बिहार पुलिस के अंतर्गत गुठनी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे CCTV की फुटेज खंगाल रही है। हालांकि, गुठनी थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि दुकानदार के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी चोरी की धारा में दर्ज की गई है, जिसमें 50 ग्राम सोना और 2 किलो चांदी चोरी होने का उल्लेख है। धनौती बाजार के व्यापारियों में भारी दहशत का माहौल घटना के बाद धनौती बाजार के व्यापारियों में भारी दहशत का माहौल है। स्थानीय व्यवसायियों ने रात में पुलिस गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अपराधियों का इस तरह पुलिस की वर्दी के रंग में आना और आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाना, क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर पोल खोलता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच का दावा कर रही है, लेकिन इस घटना ने पुलिस की कार्रवाई और मामले की गंभीरता को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।


