बेतिया में तेज रफ्तार ट्रक ने व्यक्ति को रौंदा, मौत:स्टेशन चौक पर रोड क्रॉस करने में हुआ एक्सीडेंट, CCTV में कैद हुई घटना

बेतिया में तेज रफ्तार ट्रक ने व्यक्ति को रौंदा, मौत:स्टेशन चौक पर रोड क्रॉस करने में हुआ एक्सीडेंट, CCTV में कैद हुई घटना

बेतिया में बुधवार को एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना बेतिया के स्टेशन चौक के सामने हुई, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे युवक को कुचल दिया। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, युवक स्टेशन चौक के पास से गुजर रहा था तभी अचानक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेजा मृतक की पहचान बगहा बौद्ध नगर वार्ड 24 निवासी रामधारी प्रसाद के रूप में की गई है। सूचना मिलते ही उनके परिजनों को घटना के बारे में अवगत करा दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है और उसकी तलाश जारी है। बेतिया में बुधवार को एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना बेतिया के स्टेशन चौक के सामने हुई, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे युवक को कुचल दिया। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, युवक स्टेशन चौक के पास से गुजर रहा था तभी अचानक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेजा मृतक की पहचान बगहा बौद्ध नगर वार्ड 24 निवासी रामधारी प्रसाद के रूप में की गई है। सूचना मिलते ही उनके परिजनों को घटना के बारे में अवगत करा दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है और उसकी तलाश जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *