धौलपुर. नाई नाथ महाराज मेले में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री गोलमा देवी के विरुद्ध कथित रूप से मानहानिकारक गीत गाए जाने का मामला सामने पर पुलिस अधीक्षक को को ज्ञापन सौंपकर गायक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।
ज्ञापन में मीनेश कुमार मीना, धनंजय मीना निवासी खानपुर मीना ने बताया कि १6 फरवरी को तूंगा थाना क्षेत्र में आयोजित मेले के एक मंचीय कार्यक्रम में ताराचंद निवासी ग्राम चैनपुरा जिला जयपुर ने मंच से कथित रूप से अपमानजनक गीत प्रस्तुत किया। आरोप है कि गीत में गोलमा देवी के विरुद्ध अत्यंत आपत्तिजनक और अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया गया, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची और समाज में आक्रोश व्याप्त हुआ। ज्ञापन सौंपने वालों ने पुलिस प्रशासन से थाना तूंगा वस्सी, जयपुर को निर्देशित कर गायक के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है साथ ही चेतावनी दी है कि यदि उचित कार्रवाई नहीं की गई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में एडवोकेट हेमंत दुबे, एडवोकेट धीरेंद्र कुशवाह, एडवोकेट, नंदू कुशवाह, एडवोकेट गौरव परिहार एवं सोनू सहित अन्य लोग शामिल रहे।


