नगर निगम पर बेवजह लगाए जा रहे आरोप:मेयर ने कहा- पारदर्शिता के साथ हो रहा काम, दूसरी एजेंसी के काम की भी करती हूं मॉनिटरिंग

नगर निगम पर बेवजह लगाए जा रहे आरोप:मेयर ने कहा- पारदर्शिता के साथ हो रहा काम, दूसरी एजेंसी के काम की भी करती हूं मॉनिटरिंग

बेगूसराय के मेयर पिंकी देवी ने बयान दिया है। इन्होंने कहा है कि नगर क्षेत्र में सिर्फ नगर निगम ही नहीं, अन्य योजनाओं से भी सड़क और नाला का काम किया जा रहा है। लेकिन कुछ लोगों की ओर से दूसरे एजेंसी के काम में भी गड़बड़ी होने पर बेवजह नगर निगम पर सवाल उठाए जा रहे हैं। पहले पता लगा लिया जाना चाहिए कि कौन सी एजेंसी का यह काम है। आज अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में मेयर ने कहा कि नगर निगम आम जनता और पार्षद के अनुसार काम कर रही है। लेकिन बगैर भूमिका वाले काम में भी बेवजह नगर निगम को बदनाम किया जा रहा है। नगर निगम में कोई भी काम बोर्ड की बैठक वाले प्रस्ताव पर किया जाता है। नगर क्षेत्र में बुडको की ओर से भी बड़े पैमाने पर काम किए जा रहे हैं। मेयर ने कहा है कि नगर निगम पर बेवजह आरोप लगाए जा रहे है। पारदर्शिता के साथ काम हो रहा है। दूसरी एजेंसी के काम की भी मॉनिटरिंग करती हूं। बुडको पर गड़बड़ी का लगाया आरोप उस काम में गड़बड़ी का ठीकरा नगर निगम पर फोड़ा जा रहा है। नगर निगम सड़कों को दुरुस्त करने के लिए अच्छी गुणवत्ता का सड़क बनाने का प्रयास कर रही है। अब नगरवासी नहीं चाहते हैं कि कोई भी सड़क अधिक ऊंचा हो। इसलिए मास्टिक सड़क बन रहा है। इससे स्वच्छता का भी फायदा हो रहा है। मास्टिक से बनने वाली सड़क मात्र 25 एमएम मोटी होता है, इससे किसी को परेशानी नहीं है। पीसीसी ढ़लाई वाली सड़क पर परिचालन शुरू होने में समय लगता है। लोग जबरदस्ती चले जाते हैं तो सड़क खराब हो जाता है। लेकिन मास्टिक सड़क बनने पर 30 मिनट के बाद लोग चल सकते हैं। कंपनी को काली सूची में डाला सीवरेज के काम में बुडको की एजेंसी की ओर से चेंबर बनाया गया, उसके गुणवत्ता पर सवाल उठा, तो हमने कई जगहों पर इसकी गुहार लगाई। पिछले साल मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा पर बेगूसराय आए थे, तो उनके सामने हमने इस मामले को उठाया, कंपनी को काली सूची में डाल दिया गया है। अभी पिपरा वार्ड नंबर-15 में चेंबर के कारण सड़क धंस गया। उसका ठीकरा नगर निगम पर फोड़ा जा रहा है, जबकि वह नगर निगम का काम नहीं है। नगर निगम प्रशासन की ओर से मामले के जांच का आदेश दिया गया है। हम कोई भी काम करवाते हैं तो आरोप ही लगता है। लोगों को पता होना चाहिए कि काम कौन करवाता है। नगर क्षेत्र में नगर निगम और मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत काम होता है। आम लोगों को भी मानक का ख्याल रखना चाहिए मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत जो काम होता है, इसकी अनुशंसा विधायक करते हैं और उसमें हमारी कोई भूमिका नहीं है। फिर भी नगर निगम और हम पर ही आरोप लगता है‌। नगर में कोई भी काम हो रहा है, उसके मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी हर किसी की होती है। आम लोगों को भी मानक का ख्याल रखना चाहिए। हम वेंडिंग जोन बनाने के लिए भी लगातार प्रयास कर रहे हैं। नवोदय स्कूल और सदर अस्पताल के पास की जमीन आरसीडी की है। हमने उसके लिए आरसीडी से जमीन मांगा, लेकिन जमीन नहीं दिया जा रहा है, तो वहां हम नगर निगम वेंडिंग जोन कैसे बना सकता है। शहर को स्वच्छ, सुंदर और अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है। उसी के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। अतिक्रमण हटाते समय अमीर-गरीब कोई भेदभाव नहीं किया जाता है। अतिक्रमण के दायरे में अगर किसी बड़े लोगों का भी दुकान या सीढ़ी आ रहा है, तो उसे हटाया जा रहा है। नगर निगम प्रशासन पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। प्रेसवार्ता में पूर्व मेयर संजय कुमार भी उपस्थित थे। बेगूसराय के मेयर पिंकी देवी ने बयान दिया है। इन्होंने कहा है कि नगर क्षेत्र में सिर्फ नगर निगम ही नहीं, अन्य योजनाओं से भी सड़क और नाला का काम किया जा रहा है। लेकिन कुछ लोगों की ओर से दूसरे एजेंसी के काम में भी गड़बड़ी होने पर बेवजह नगर निगम पर सवाल उठाए जा रहे हैं। पहले पता लगा लिया जाना चाहिए कि कौन सी एजेंसी का यह काम है। आज अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में मेयर ने कहा कि नगर निगम आम जनता और पार्षद के अनुसार काम कर रही है। लेकिन बगैर भूमिका वाले काम में भी बेवजह नगर निगम को बदनाम किया जा रहा है। नगर निगम में कोई भी काम बोर्ड की बैठक वाले प्रस्ताव पर किया जाता है। नगर क्षेत्र में बुडको की ओर से भी बड़े पैमाने पर काम किए जा रहे हैं। मेयर ने कहा है कि नगर निगम पर बेवजह आरोप लगाए जा रहे है। पारदर्शिता के साथ काम हो रहा है। दूसरी एजेंसी के काम की भी मॉनिटरिंग करती हूं। बुडको पर गड़बड़ी का लगाया आरोप उस काम में गड़बड़ी का ठीकरा नगर निगम पर फोड़ा जा रहा है। नगर निगम सड़कों को दुरुस्त करने के लिए अच्छी गुणवत्ता का सड़क बनाने का प्रयास कर रही है। अब नगरवासी नहीं चाहते हैं कि कोई भी सड़क अधिक ऊंचा हो। इसलिए मास्टिक सड़क बन रहा है। इससे स्वच्छता का भी फायदा हो रहा है। मास्टिक से बनने वाली सड़क मात्र 25 एमएम मोटी होता है, इससे किसी को परेशानी नहीं है। पीसीसी ढ़लाई वाली सड़क पर परिचालन शुरू होने में समय लगता है। लोग जबरदस्ती चले जाते हैं तो सड़क खराब हो जाता है। लेकिन मास्टिक सड़क बनने पर 30 मिनट के बाद लोग चल सकते हैं। कंपनी को काली सूची में डाला सीवरेज के काम में बुडको की एजेंसी की ओर से चेंबर बनाया गया, उसके गुणवत्ता पर सवाल उठा, तो हमने कई जगहों पर इसकी गुहार लगाई। पिछले साल मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा पर बेगूसराय आए थे, तो उनके सामने हमने इस मामले को उठाया, कंपनी को काली सूची में डाल दिया गया है। अभी पिपरा वार्ड नंबर-15 में चेंबर के कारण सड़क धंस गया। उसका ठीकरा नगर निगम पर फोड़ा जा रहा है, जबकि वह नगर निगम का काम नहीं है। नगर निगम प्रशासन की ओर से मामले के जांच का आदेश दिया गया है। हम कोई भी काम करवाते हैं तो आरोप ही लगता है। लोगों को पता होना चाहिए कि काम कौन करवाता है। नगर क्षेत्र में नगर निगम और मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत काम होता है। आम लोगों को भी मानक का ख्याल रखना चाहिए मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत जो काम होता है, इसकी अनुशंसा विधायक करते हैं और उसमें हमारी कोई भूमिका नहीं है। फिर भी नगर निगम और हम पर ही आरोप लगता है‌। नगर में कोई भी काम हो रहा है, उसके मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी हर किसी की होती है। आम लोगों को भी मानक का ख्याल रखना चाहिए। हम वेंडिंग जोन बनाने के लिए भी लगातार प्रयास कर रहे हैं। नवोदय स्कूल और सदर अस्पताल के पास की जमीन आरसीडी की है। हमने उसके लिए आरसीडी से जमीन मांगा, लेकिन जमीन नहीं दिया जा रहा है, तो वहां हम नगर निगम वेंडिंग जोन कैसे बना सकता है। शहर को स्वच्छ, सुंदर और अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है। उसी के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। अतिक्रमण हटाते समय अमीर-गरीब कोई भेदभाव नहीं किया जाता है। अतिक्रमण के दायरे में अगर किसी बड़े लोगों का भी दुकान या सीढ़ी आ रहा है, तो उसे हटाया जा रहा है। नगर निगम प्रशासन पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। प्रेसवार्ता में पूर्व मेयर संजय कुमार भी उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *