खेसारी बोले- पवन सिंह-ज्योति के मैटर पर मत कुछ पूछिए:भोजपुरी एक्टर ने कहा- बहुत ट्रॉल होता हूं, BJP जॉइन करने की बात पर बोले- मेरे बस की नहीं

खेसारी बोले- पवन सिंह-ज्योति के मैटर पर मत कुछ पूछिए:भोजपुरी एक्टर ने कहा- बहुत ट्रॉल होता हूं, BJP जॉइन करने की बात पर बोले- मेरे बस की नहीं

भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव ने एक बार फिर राजनीति से दूरी बनाने की बात कही। उन्होंने बीजेपी में जाने के सवाल को खारिज करते हुए कहा कि वह कहीं नहीं जा रहे, कलाकार के रूप में ही रहना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं कहीं नहीं जा रहा हूं, मैं कलाकार हूं, मुझे कलाकार ही रहने दीजिए। मेरे बस में राजनीति नहीं है क्योंकि राजनीति में आपको झूठ बोलना पड़ता है, हम सच बोलने वाले लोग हैं’। ‘सच बोलकर आप राजनीति कभी नहीं कर सकते हैं। इसलिए मुझे कहीं नहीं जाना है, मैं जहां हूं ठीक हूं’। चुनाव लड़ना था, सिचुएशन ऐसा हुआ, मैं लड़ लिया। देख लिया कि यह सच्चाई यहां नहीं चल सकती है। मैं कलाकार हूं, बहुत खुश हूं, मुझे कलाकार ही रहने दीजिए। अभी तो मैं कुछ नहीं सोच रहा हूं, मुझे संगीत से मतलब है और संगीत ही मेरा जीवन है’। पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के सवाल पर खेसारी ने कहा, ‘मैं पहले कुछ बोल गया था, उस बात को लेकर बहुत ज्यादा ट्रोल हुआ। अब उनका पारिवारिक मामला है। मैं कुछ भी बोलूंगा, मेरी भी बेटी है। ‘मैं दर्द के हिसाब से कुछ बोल जाता था, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मुझे बोलना चाहिए। क्योंकि बोलने के बाद फालतू के सवाल मेरे ऊपर खड़े हो जाते हैं। यह सरकार का विषय है, कोर्ट का विषय है और जिनका विषय है, वही सुलझाएं’। ईशान किशन और एमएस धोनी भोजपुरा का गौरव बढ़ा रहे वैभव सूर्यवंशी के पवन सिंह के गाने पर डांस करने पर उन्होंने कहा कि गाना किसका है, यह मुद्दा नहीं है, बल्कि भोजपुरी से प्रेम बड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा कि भोजपुरी को आगे बढ़ाने में खिलाड़ी जैसे ईशान किशन और एमएस धोनी भी गौरव बढ़ा रहे हैं। मेरा उनका गाना तो धरती पर बज रहा है मेरा गाना चांद पर बज रहा है। बंगाल चुनाव में प्रचार पर उन्होंने कहा कि अगर कोई बुलाएगा तो वह जरूर जाएंगे, चाहे वह भारतीय जनता पार्टी हो या राष्ट्रीय जनता दल या कोई और पार्टी। तेज प्रताप यादव के स्टार वाले बयान पर खेसारी ने कहा कि हर आदमी हमेशा स्टार नहीं रहता और यह प्रकृति का नियम है। मीट बिक्री और शराबबंदी पर कसा तंज मीट बिक्री और शराबबंदी पर उन्होंने तंज करते हुए कहा कि खुले में बहुत चीजें बंद दिखती हैं लेकिन अंदर सब चलता रहता है। बेटियों की सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि अगर राज्य में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो यह सरकार की जिम्मेदारी है और सरकार को इस पर गंभीरता से सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर घर में एक बेटी जरूर होनी चाहिए ताकि बेटियों का दर्द समझा जा सके। भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव ने एक बार फिर राजनीति से दूरी बनाने की बात कही। उन्होंने बीजेपी में जाने के सवाल को खारिज करते हुए कहा कि वह कहीं नहीं जा रहे, कलाकार के रूप में ही रहना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं कहीं नहीं जा रहा हूं, मैं कलाकार हूं, मुझे कलाकार ही रहने दीजिए। मेरे बस में राजनीति नहीं है क्योंकि राजनीति में आपको झूठ बोलना पड़ता है, हम सच बोलने वाले लोग हैं’। ‘सच बोलकर आप राजनीति कभी नहीं कर सकते हैं। इसलिए मुझे कहीं नहीं जाना है, मैं जहां हूं ठीक हूं’। चुनाव लड़ना था, सिचुएशन ऐसा हुआ, मैं लड़ लिया। देख लिया कि यह सच्चाई यहां नहीं चल सकती है। मैं कलाकार हूं, बहुत खुश हूं, मुझे कलाकार ही रहने दीजिए। अभी तो मैं कुछ नहीं सोच रहा हूं, मुझे संगीत से मतलब है और संगीत ही मेरा जीवन है’। पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के सवाल पर खेसारी ने कहा, ‘मैं पहले कुछ बोल गया था, उस बात को लेकर बहुत ज्यादा ट्रोल हुआ। अब उनका पारिवारिक मामला है। मैं कुछ भी बोलूंगा, मेरी भी बेटी है। ‘मैं दर्द के हिसाब से कुछ बोल जाता था, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मुझे बोलना चाहिए। क्योंकि बोलने के बाद फालतू के सवाल मेरे ऊपर खड़े हो जाते हैं। यह सरकार का विषय है, कोर्ट का विषय है और जिनका विषय है, वही सुलझाएं’। ईशान किशन और एमएस धोनी भोजपुरा का गौरव बढ़ा रहे वैभव सूर्यवंशी के पवन सिंह के गाने पर डांस करने पर उन्होंने कहा कि गाना किसका है, यह मुद्दा नहीं है, बल्कि भोजपुरी से प्रेम बड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा कि भोजपुरी को आगे बढ़ाने में खिलाड़ी जैसे ईशान किशन और एमएस धोनी भी गौरव बढ़ा रहे हैं। मेरा उनका गाना तो धरती पर बज रहा है मेरा गाना चांद पर बज रहा है। बंगाल चुनाव में प्रचार पर उन्होंने कहा कि अगर कोई बुलाएगा तो वह जरूर जाएंगे, चाहे वह भारतीय जनता पार्टी हो या राष्ट्रीय जनता दल या कोई और पार्टी। तेज प्रताप यादव के स्टार वाले बयान पर खेसारी ने कहा कि हर आदमी हमेशा स्टार नहीं रहता और यह प्रकृति का नियम है। मीट बिक्री और शराबबंदी पर कसा तंज मीट बिक्री और शराबबंदी पर उन्होंने तंज करते हुए कहा कि खुले में बहुत चीजें बंद दिखती हैं लेकिन अंदर सब चलता रहता है। बेटियों की सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि अगर राज्य में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो यह सरकार की जिम्मेदारी है और सरकार को इस पर गंभीरता से सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर घर में एक बेटी जरूर होनी चाहिए ताकि बेटियों का दर्द समझा जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *