अमेठी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान आयोजित:भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर गिरी ने कहा- ये संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास है

अमेठी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान आयोजित:भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर गिरी ने कहा- ये संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास है

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जनपद अमेठी द्वारा मुसाफिरखाना स्थित ब्लॉक सभागार में “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान” की जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री एवं जनपद अमेठी के जिला प्रभारी शंकर गिरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने की। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि शंकर गिरी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यकर्ताओं के वैचारिक सशक्तिकरण का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि पार्टी समय-समय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर उन्हें संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और योजनाओं से जोड़ती रही है। यह अभियान नए और पुराने सभी कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाने का प्रयास है। गिरी ने यह भी बताया कि जिला स्तर पर आयोजित यह कार्यशाला मंडल स्तर तक प्रशिक्षण कार्यक्रमों के सफल संचालन की आधारशिला है। कार्यकर्ताओं को विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई और उन्हें अपने-अपने मंडलों में प्रभावी ढंग से प्रशिक्षण आयोजित करने के लिए प्रेरित किया गया। जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि मंडल स्तर पर श्रेणीबद्ध प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। शुक्ला ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण महाअभियान को संगठित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने की रूपरेखा जिला संयोजक भागीरथी मौर्य और सह संयोजक डॉ. प्रज्ञा बाजपेई व रोहित चौधरी के नेतृत्व में प्रस्तुत की गई। भाजपा प्रवक्ता चंद्रमौलि सिंह ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव, दुर्गेश त्रिपाठी, उमाशंकर पांडेय, राम प्रसाद मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष भवानी दत्त दीक्षित, गिरीश शुक्ला, उपमा सरोज, जिला मंत्री अतुल सिंह, प्रभात शुक्ला, महेंद्र मिश्रा, काली भगत सिंह और सुरेश तिवारी सहित मंडलों के प्रशिक्षण संयोजक, सह-संयोजक तथा अनेक प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यशाला का समापन संगठन के प्रति समर्पण, सेवा और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ हुआ। इस प्रशिक्षण महाअभियान का उद्देश्य जनपद अमेठी में संगठनात्मक ऊर्जा और वैचारिक जागरूकता को बढ़ाना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *