चोली के पीछे… गाने पर नीना गुप्ता ने सुभाष घई की डिमांड पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ऐसी ब्रा पहनने की रखी थी शर्त

चोली के पीछे… गाने पर नीना गुप्ता ने सुभाष घई की डिमांड पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ऐसी ब्रा पहनने की रखी थी शर्त

Neena Gupta Choli Ke Peeche Song: फेमस एक्टर नीना गुप्ता जिन्हें 1993 की चर्चित फिल्म ‘खलनायक’ के पॉपुलर गाने ‘चोली के पीछे’ में उनके रोल के लिए हमेशा याद किया जाता है। हाल ही में इस गाने से जुड़ी एक अहम घटना का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि इस गाने के सेट पर डायरेक्टर सुभाष घई ने उन्हें पैडेड ब्रा पहनने को कहा था, जिससे वो उस समय काफी नाराज हो गई थीं और गुस्से में थी ।

बगल में खड़े कॉस्ट्यूम डिजाइनर से कहा

इतना ही नहीं, शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान नीना ने कहा, “डायरेक्टर ने मुझे और मेरे बगल में खड़े कॉस्ट्यूम डिजाइनर से कहा था कि मुझे गाने के लिए ज्यादा भरावदार दिखना है, इसलिए पैडेड ब्रा पहननी होगी। उस समय मुझे बुरा लगा और गुस्सा भी आया। मुझे लगा कि ये बात कहना सही नहीं है।” लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि अब जब वे फिल्मों और इंडस्ट्री के अनुभव से गुजरी हैं, तो उन्हें समझ आ गया है कि डायरेक्टर बस अपने किरदार की इमेज को लेकर साफ और स्पष्ट थे।

बता दें, नीना ने इस बातचीत में फिल्म जगत में उम्र और कास्टिंग को लेकर एक सामाजिक मुद्दे पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि अक्सर बड़े उम्र के मेल स्टार्स को कम उम्र की एक्ट्रर्स के साथ कास्ट किया जाता है, जबकि इसका विरोध करने वाले कम ही होते हैं। “हमारा समाज 60 साल के पुरुष का 20 साल की महिला से विवाह स्वीकार करता है, लेकिन इसके विपरीत नहीं।”

थिएटर में रिलीज के बाद

दरअसल, नीना गुप्ता को आखिरी बार 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘वध 2’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने संजय मिश्रा, कुमुद मिश्रा, अमित के सिंह, योगिता बिहानी, अक्षय डोगरा और शिल्पा शुक्ला के साथ काम किया। ये फिल्म जसपाल सिंह संधू के निर्देशन में बनी, जिसका प्रीमियर 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में गोवा में हुआ था। थिएटर में रिलीज के बाद ये फिल्म OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।

नीना गुप्ता की ये बातचीत न सिर्फ फिल्मी दुनिया के पर्दे के पीछे की सच्चाई को उजागर करती है, बल्कि सामाजिक मान्यताओं और लैंगिक असमानताओं पर भी गहरा प्रकाश डालती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *