वेश बदलकर 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार:दो बुलेट बाइक की बरामद, नशे का शौक पूरा करने के लिए करते थे वारदात

वेश बदलकर 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार:दो बुलेट बाइक की बरामद, नशे का शौक पूरा करने के लिए करते थे वारदात

अजमेर की कोतवाली थाना पुलिस ने बुलेट चोरी करने वाली गैंग के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनसे चोरी की गई दो रॉयल एनफील्ड बुलेट बरामद की है। दोनों आरोपी नशे के आदी हैं। शौक पूरा करने के लिए सुनसान जगहों पर रेकी कर बुलट का हैंडल लॉक तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। बाद में बाइक के अलग-अलग पार्ट्स बेच दिया करते थे। कोतवाली थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को घर के बाहर से वेश बदलकर पकड़ लिया था। कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोतवाली थाना प्रभारी अनिल देव ने बताया कि 10 फरवरी 2026 को घुघरा घाटी निवासी शिवचरण ने मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमें पीड़ित ने बताया कि उसकी दुकान के बाहर बुलेट बाइक खड़ी की थी। मामले में मुकदमा दर्ज का टीम का गठन किया गया और कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वेश बदल कर घर के बाहर से दोनों को पकड़ा थाना प्रभारी अनिल देव ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी चेक किए गए। सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश की गई। चिन्हित होने पर आरोपियों के घर के बाहर 4 दिन तक वेश बदलकर निगरानी करते हुए जिला नागौर निवासी अमन खान (25) और बुद्धाराम(19) को दस्तयाब किया गया। जिन्होंने पूछताछ करने पर बाइक चोरी की वारदात करना कबूल किया। दोनों आरोपियों से दो बुलेट बाइक बरामद की गई है। नशा पूरा करने के लिए करते थे वारदात दोनों आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि दोनों नशे के आदी हैं। अन्य शहरों में जाकर सुनसान जगह पर रेकी कर दो दुपहिया वाहनों के हैंडल लॉक को तोड़कर चोरी करते हैं। बाद में पार्ट्स बदलकर सुनसान स्थान पर खड़े अन्य लोगों को बेच देते हैं। साथ ही उनके पास भी बेच दिए जाते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *