कांग्रेस जिला अध्यक्ष बोले-बजट में शाजापुर के लिए ठेंगा:डेढ़ घंटे के भाषण में केवल एक बार जिक्र; सिर्फ एक मेडिकल कॉलेज बनने की बात

कांग्रेस जिला अध्यक्ष बोले-बजट में शाजापुर के लिए ठेंगा:डेढ़ घंटे के भाषण में केवल एक बार जिक्र; सिर्फ एक मेडिकल कॉलेज बनने की बात

मध्य प्रदेश के बजट सत्र 2026 में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने मोहन सरकार का तीसरा बजट पेश किया। 4 लाख 38 हजार 317 करोड़ रुपए के इस बजट में शाजापुर को कुछ खास नहीं मिला है। एक घंटा 30 मिनट के अपने भाषण में वित्त मंत्री देवड़ा में केवल एक बार शाजापुर नाम लिया गया। शाजापुर में बनेगा एक मेडिकल कॉलेज वित्त मंत्री ने भिंड, मुरैना, खरगौन, अशोकनगर, गुना, बालाघाट, टीकमगढ़, सीधी और साथ ही शाजापुर में मेडिकल कॉलेज खोलने की बात कही। वित्त मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार प्राइवेट सेक्टर की मदद से प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की स्थापना कर रही है। इसमें जन-निजी भागीदारी के आधार पर धार, बैतूल और पन्ना में नए मेडिकल कॉलेज के लिए डील हो चुकी है। और कुछ जिलों में बातचीत जारी है। बजट के बाद पक्ष-विपक्ष में बयानबाजी तेज शाजापुर के लिए किसी नई बड़ी योजना की घोषणा न होने से जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों में निराशा का माहौल है। इसे लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष में बयानबाजी जारी है। शाजापुर बीजेपी नगर अध्यक्ष आशीष नगर ने बजट को जिले और प्रदेश के विकास के लिए सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गांव, किसान, गरीब, युवा और महिलाओं को ध्यान में रखते हुए संतुलित बजट पेश किया है। बजट मे पुरानी योजनाओं का जिक्र- बीजेपी अध्यक्ष नगर बीजेपी अध्यक्ष ने कहा सीएम डॉ. मोहन यादव के मक्सी प्रवास के दौरान शाजापुर के लिए जो घोषणाएं की गई थीं, उन्हें इस बजट में शामिल किया गया है। इसमें शाजापुर मेडिकल कॉलेज, पीडब्ल्यूडी से जुड़ी सड़कों सहित अन्य विकास कार्यों की योजनाएं हैं।आशीष नगर ने भारतीय जनता पार्टी की ओर से राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

बजट में शाजापुर के लिए ठेंगा- कांग्रेस जिला अध्यक्ष कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेश्वर प्रताप ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्ज लेकर घी पी रही है और जनता के पैसों से कर्ज की किस्तें चुकाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बजट में शाजापुर को कुछ खास नहीं मिला है। शाजापुर के लिए यह बजट पूरी तरह ठेंगा साबित हुआ है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *