बेगूसराय में मुखबिर ही निकला असली अपराधी:जमीन विवाद का बदला लेने के लिए पड़ोसी के घर रखा हथियार, STF और पुलिस ने दबोचा

बेगूसराय में मुखबिर ही निकला असली अपराधी:जमीन विवाद का बदला लेने के लिए पड़ोसी के घर रखा हथियार, STF और पुलिस ने दबोचा

बेगूसराय में पड़ोसी को जेल भिजवाने के चक्कर में एक युवक खुद ही सलाखों के पीछे पहुंच गया। मामला बलिया थाना क्षेत्र के सोनदीपी दियारा का है। जहां STF के साथ मिलकर बलिया थाना की पुलिस ने साजिश का पर्दाफाश किया है। जानकारी के मुताबिक, एक युवक ने पुलिस को गुमराह कर अपने दुश्मन के घर हथियार रखवाए और फिर खुद ही मुखबिर बनकर पुलिस को सूचना दे दी। दरअसल, STF के SOG-3 को सूचना मिली कि बलिया थाना के सोनदीपी दियारा में एक व्यक्ति के घर में अवैध हथियार छिपाकर रखा गया है। गाय के बथान में मिला कट्टा और गोली सूचना मिलते ही सीनियर अधिकारियों के निर्देश पर बलिया थाना पुलिस और STF की टीम पहुंच गई। पुलिस टीम जब सोनदीपी दियारा स्थित नुनुलाल यादव के बथान (पशु रखने का स्थान) पर पहुंची, तो वहां तलाशी के दौरान गोइठा (उपले) के ढ़ेर के पीछे एक हरे रंग की पॉलिथीन मिली। पुलिस ने खोलकर देखा तो उसमें से 1 देसी कट्टा और 5 गोली बरामद किया गया। प्रथम दृष्टया लगा कि नुनुलाल यादव अपराधी है, लेकिन जब पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू की तो कहानी में ट्विस्ट आ गया। जांच में यह बात सामने आई कि सूचना देने वाले धर्मराज कुमार और जिसके घर से हथियार मिले हैं, दोनों पड़ोसी हैं। पुराने जमीन विवाद में बदला लेना चाहता था आरोपी धर्मराज कुमार एवं नुनुलाल यादव के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा है। हाल ही में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें धर्मराज कुमार की तरफ से 4 लोग फिलहाल जेल में हैं। इसी का बदला लेने और विपक्षी नुनुलाल यादव के परिवार को फंसाने के लिए धर्मराज ने ये साजिश रची थी। पुलिस को बताया- मैंने ही खरीदा था हथियार संदेह होने पर जब पुलिस ने सूचक धर्मराज कुमार को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने दुश्मनी के चलते नुनुलाल यादव को फंसाने के लिए पूरी योजना बनाई। उसने खुद अवैध हथियार और गोली खरीद कर चोरी-छिपे नुनुलाल के बथान में छिपा दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। एसपी मनीष ने बताया कि STF को धर्मराज कुमार ने खुद ही फोन कर सूचना दी, जिससे पुलिस नुनुलाल को गिरफ्तार कर ले। पुलिस को गुमराह करना और अवैध हथियार रखना गंभीर अपराध है। किसी विवाद में कानून को हाथ में नहीं लें। छापेमारी टीम में बलिया थाना के पुअनि विनय भूषण कुमार, स्पेशल टास्क फोर्स (STF) SOG-3 की टीम एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। बेगूसराय में पड़ोसी को जेल भिजवाने के चक्कर में एक युवक खुद ही सलाखों के पीछे पहुंच गया। मामला बलिया थाना क्षेत्र के सोनदीपी दियारा का है। जहां STF के साथ मिलकर बलिया थाना की पुलिस ने साजिश का पर्दाफाश किया है। जानकारी के मुताबिक, एक युवक ने पुलिस को गुमराह कर अपने दुश्मन के घर हथियार रखवाए और फिर खुद ही मुखबिर बनकर पुलिस को सूचना दे दी। दरअसल, STF के SOG-3 को सूचना मिली कि बलिया थाना के सोनदीपी दियारा में एक व्यक्ति के घर में अवैध हथियार छिपाकर रखा गया है। गाय के बथान में मिला कट्टा और गोली सूचना मिलते ही सीनियर अधिकारियों के निर्देश पर बलिया थाना पुलिस और STF की टीम पहुंच गई। पुलिस टीम जब सोनदीपी दियारा स्थित नुनुलाल यादव के बथान (पशु रखने का स्थान) पर पहुंची, तो वहां तलाशी के दौरान गोइठा (उपले) के ढ़ेर के पीछे एक हरे रंग की पॉलिथीन मिली। पुलिस ने खोलकर देखा तो उसमें से 1 देसी कट्टा और 5 गोली बरामद किया गया। प्रथम दृष्टया लगा कि नुनुलाल यादव अपराधी है, लेकिन जब पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू की तो कहानी में ट्विस्ट आ गया। जांच में यह बात सामने आई कि सूचना देने वाले धर्मराज कुमार और जिसके घर से हथियार मिले हैं, दोनों पड़ोसी हैं। पुराने जमीन विवाद में बदला लेना चाहता था आरोपी धर्मराज कुमार एवं नुनुलाल यादव के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा है। हाल ही में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें धर्मराज कुमार की तरफ से 4 लोग फिलहाल जेल में हैं। इसी का बदला लेने और विपक्षी नुनुलाल यादव के परिवार को फंसाने के लिए धर्मराज ने ये साजिश रची थी। पुलिस को बताया- मैंने ही खरीदा था हथियार संदेह होने पर जब पुलिस ने सूचक धर्मराज कुमार को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने दुश्मनी के चलते नुनुलाल यादव को फंसाने के लिए पूरी योजना बनाई। उसने खुद अवैध हथियार और गोली खरीद कर चोरी-छिपे नुनुलाल के बथान में छिपा दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। एसपी मनीष ने बताया कि STF को धर्मराज कुमार ने खुद ही फोन कर सूचना दी, जिससे पुलिस नुनुलाल को गिरफ्तार कर ले। पुलिस को गुमराह करना और अवैध हथियार रखना गंभीर अपराध है। किसी विवाद में कानून को हाथ में नहीं लें। छापेमारी टीम में बलिया थाना के पुअनि विनय भूषण कुमार, स्पेशल टास्क फोर्स (STF) SOG-3 की टीम एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *