कोडरमा में सड़क हादसे में महिला की मौत:बाइक से भाई के साथ भतीजे का इलाज कराने जा रही थी, बालू लदे ट्रैक्टर से हुई घटना

कोडरमा में सड़क हादसे में महिला की मौत:बाइक से भाई के साथ भतीजे का इलाज कराने जा रही थी, बालू लदे ट्रैक्टर से हुई घटना

कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पहली घटना में डोमचांच थाना क्षेत्र के गोलवाढाब गांव निवासी 35 वर्षीय सुनीता देवी की जान चली गई। मृतका के गांव के अजय यादव ने बताया कि सुनीता देवी बुधवार सुबह अपने भाई के साथ बाइक से झुमरीतिलैया जा रही थीं। वे अपने डेढ़ वर्षीय भतीजे का इलाज कराने के लिए चिकित्सक के पास जा रहे थे। झुमरीतिलैया बाजार में सामंतो पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे सुनीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक चला रहे उनके भाई और डेढ़ वर्षीय भतीजे को भी मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तीनों को निजी वाहन से सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां घायलों का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने पर मृतका के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। सदर अस्पताल पहुंचने पर मृतका के परिजनों में शोक व्याप्त था। सुनीता देवी के पति राजेश यादव ट्रक चालक हैं और वर्तमान में दूसरे शहर गए हुए हैं। उनके तीन छोटे बच्चे हैं। रेलवे ओवरब्रिज के पास हुई दूसरी सड़क दुर्घटना वहीं, तिलैया थाना क्षेत्र में ही रांची-पटना मुख्य मार्ग पर एनएच 20 स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास एक दूसरी सड़क दुर्घटना भी हुई। इस घटना में एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पहली घटना में डोमचांच थाना क्षेत्र के गोलवाढाब गांव निवासी 35 वर्षीय सुनीता देवी की जान चली गई। मृतका के गांव के अजय यादव ने बताया कि सुनीता देवी बुधवार सुबह अपने भाई के साथ बाइक से झुमरीतिलैया जा रही थीं। वे अपने डेढ़ वर्षीय भतीजे का इलाज कराने के लिए चिकित्सक के पास जा रहे थे। झुमरीतिलैया बाजार में सामंतो पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे सुनीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक चला रहे उनके भाई और डेढ़ वर्षीय भतीजे को भी मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तीनों को निजी वाहन से सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां घायलों का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने पर मृतका के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। सदर अस्पताल पहुंचने पर मृतका के परिजनों में शोक व्याप्त था। सुनीता देवी के पति राजेश यादव ट्रक चालक हैं और वर्तमान में दूसरे शहर गए हुए हैं। उनके तीन छोटे बच्चे हैं। रेलवे ओवरब्रिज के पास हुई दूसरी सड़क दुर्घटना वहीं, तिलैया थाना क्षेत्र में ही रांची-पटना मुख्य मार्ग पर एनएच 20 स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास एक दूसरी सड़क दुर्घटना भी हुई। इस घटना में एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *