पहली बार पेपरलेस बजट पेश, एमपी बजट 2026 की 10 बड़ी बातें जो प्रदेश विकास को देंगी रफ्तार

पहली बार पेपरलेस बजट पेश, एमपी बजट 2026 की 10 बड़ी बातें जो प्रदेश विकास को देंगी रफ्तार

MP Budget 2026: टैबलेट की स्क्रीन पर फाइलें खुलीं, कागज एक भी नहीं दिखा…जी हां…मध्य प्रदेश विधानसभा में पहली बार पेपरलेस बजट पेश किया गया। यानी इस बार सिर्फ घोषणाएं नई नहीं थीं, बजट प्रस्तुति भी कुछ अलग दिखी। वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने मोहन यादव सरकार का तीसरा बजट पेश किया। बजट में साफ संकेत दिया गया कि सरकार का पूरा फोकस ग्रामीण, गरीब, किसान, महिलाएं और इंफ्रासेट्रक्चर पर रहा। बड़े सामाजिक प्रावधानों को लेकर निवेश और स्वास्थ्य तक, यह बजट कई मायनों में दिशा तय करने वाला माना जा रहा है। यहां जानें एमपी बजट 2026 की वो बड़ी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी है…

MP Budget 2026 की 10 बड़ी बातें

  • 3000 करोड़ किसानों को 1 लाख सोलर पंप
    किसानों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए 1 लाख सोलर पंप दिए जाने की घोषणा
  • स्वास्थ्य क्षेत्र को 23 हजार 747 करोड़
    सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य सुविधाओं के सुद्ढ़ीकरण के लिए बड़ा बजट
  • आयुष्मान योजना के लिए 21, 149 करोड़
    आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब परिवारों को इलाज की सुरक्षा
  • मुख्यमंत्री मजरा-टोला सड़क योजना को 21,360 करोड़
    ग्रामीण संपर्क सड़कों के विस्तार और निर्माण पर बड़ा निवेश
  • सड़कों की मरम्मत के लिए 12, 690 करोड़
    प्रदेशभर में सड़क नेटवर्क सुधारने का लक्ष्य
  • लाड़ली बहना योजना को 23,882 करोड़
    लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण
  • नारी कल्याण योजनाओं पर 1.27 लाख करोड़
    महिलाओं से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के लिए रिकॉर्ड प्रावधान
  • जल जीवन मिशन को 4,454 करोड़
    जल जीवन मिशन के जरिए हर घर जल पहुंचाने की दिशा में कदम
  • प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 6,850 करोड़
    पीएम आवास योजना के तहत गरीबों को पक्का मकान
  • 2 साल में 33 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव
    प्रदेश में औद्योगिक और आईटी पार्क के लिए 19300 एकड़ भूमि पर विकास कार्य और निवेश आकर्षित करने पर फोकस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *