Sidharth Malhotra Father Death Reason : बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा के निधन (Sunil Malhotra Death) की खबर मंगलवार को सामने आई। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि एक्टर के पिता का निधन करीब 14 फरवरी को हुआ। जब सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर अपने दिवंगत पिता के बारे में लंबा चौड़ा इमोशनल करने वाला पोस्ट लिखा उसके बाद जानकारी सामने आई।
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पिता को ऐसे दी श्रद्धांजलि
सिद्धार्थ ने लिखा- “वे असाधारण ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और सुसंस्कृतता के धनी शख्स थे। उन्होंने ऐसे मूल्यों का अनुसरण किया जिसके लिए कभी नहीं झुके। कठोरता के बिना अनुशासन। अहंकार के बिना शक्ति। जीवन की तमाम मुश्किलों में भी सकारात्मकता के साथ खड़े रहे।
मर्चेंट नेवी के कप्तान के रूप में समुद्र की कमान संभालने से लेकर शांत साहस के साथ बीमारी का सामना करने तक, उन्होंने कभी समझौता नहीं किया, कभी अपनी गरिमा नहीं खोई। स्ट्रोक के कारण व्हीलचेयर पर आने के बावजूद भी उनका हौसला बुलंद रहा।
पापा, आपकी सत्यनिष्ठा मेरी विरासत है।
आपकी शक्ति मुझे हर दिन मार्गदर्शन देती है।
आपकी सकारात्मकता आज भी हमारे परिवार को जोड़े रखती है।
आप शांतिपूर्वक अपनी नींद में हमें छोड़कर चले गए, लेकिन आपके द्वारा छोड़ा गया खालीपन असीम है।
मैं जो कुछ भी हूं, आपकी वजह से हूं।
और मैं आपका नाम, आपके मूल्य और आपकी रोशनी हमेशा आगे ले जाऊंगा।
लव यू पापा “
(बता दें, एक्टर ने ये पूरी बात अंग्रेजी में लिखी है जिसका ये हिंदी अनुवाद है।)
इस बीमारी से थे ग्रसित
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता के मौत का कारण बीमारी है। सिद्धार्थ ने भी लिखा है कि उनके पिता को स्ट्रोक आया। वो पैरालाइज्ड थे। वो एक बार एक्टर के साथ व्हीलचेयर पर भी नजर आए थे। इन बीमारियों के कारण वो काफी कमजोर हो चुके थे। इन्हीं बीमारियों के कारण उनका निधन हो गया।
ICMR, PHFI और IHME की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 1990 से 2016 के बीच स्ट्रोक के मामलों में 50% से अधिक की वृद्धि हुई है, और वर्तमान में भारत में लगभग 70 लाख से अधिक लोग स्ट्रोक (और उसके कारण हुए लकवे) के साथ जी रहे हैं।
कौन थे सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता?
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का नाम सुनील मल्होत्रा है। जो मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले थे। सुनील मल्होत्रा ने मर्चेट नेवी में बतौर कैप्टन अपनी सेवाएं दी। बता दे, सिद्धार्थ फिलहाल दिल्ली में अपने परिवार के साथ हैं और कुछ दिन तक यहीं रहने वाले हैं।


