चरित्र प्रमाण पत्र के लिए थाने में देने पड़े रुपए:पर्स से निकालकर टेबल पर रखे पैसे, युवक ने कहा- 500 रुपए मैंने दिए

चरित्र प्रमाण पत्र के लिए थाने में देने पड़े रुपए:पर्स से निकालकर टेबल पर रखे पैसे, युवक ने कहा- 500 रुपए मैंने दिए

दरभंगा में लहेरियासराय थाना से रिश्वत लेने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पर आया है। वीडियो में एक दारोगा थाने के बरामदे में बैठकर काम करते दिख रहे हैं, तभी एक युवक उन्हें पर्स से रुपए निकालकर देता नजर आ रहा है। युवक ने कहा है कि चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने और सत्यापन के लिए थाना आया था। युवक ने स्वीकार किया ज्यादा नहीं, मात्र 500 रुपए दिए हैं। वीडियो में युवक अपना नाम और पता भी बताया है। लहेरियासराय थाना जिला मुख्यालय क्षेत्र में स्थित है, जहां प्रमंडलीय आयुक्त, डीआईजी, डीएम, एसएसपी और न्यायालय सहित कई महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय हैं।
जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी की ओर से जिले में रिश्वतखोरी, कर्तव्य में लापरवाही के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब तक 24 से अधिक पुलिस पदाधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है और कई पर प्राथमिकी भी दर्ज हुई है। वायरल वीडियो की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी ने कहा है कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई होगी। दरभंगा में लहेरियासराय थाना से रिश्वत लेने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पर आया है। वीडियो में एक दारोगा थाने के बरामदे में बैठकर काम करते दिख रहे हैं, तभी एक युवक उन्हें पर्स से रुपए निकालकर देता नजर आ रहा है। युवक ने कहा है कि चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने और सत्यापन के लिए थाना आया था। युवक ने स्वीकार किया ज्यादा नहीं, मात्र 500 रुपए दिए हैं। वीडियो में युवक अपना नाम और पता भी बताया है। लहेरियासराय थाना जिला मुख्यालय क्षेत्र में स्थित है, जहां प्रमंडलीय आयुक्त, डीआईजी, डीएम, एसएसपी और न्यायालय सहित कई महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय हैं।
जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी की ओर से जिले में रिश्वतखोरी, कर्तव्य में लापरवाही के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब तक 24 से अधिक पुलिस पदाधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है और कई पर प्राथमिकी भी दर्ज हुई है। वायरल वीडियो की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी ने कहा है कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई होगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *