MP Budget 2026: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार के द्वारा आज विधानसभा में तीसरा बजट पेश किया गया है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया ये पीएम के सपने को साकार करने वाला बजट है। हर हाथ को काम, हर युवा को रोजगार मिलेगा। हर नारी को न्याय हमारी सरकार का उद्देश्य है।
हालांकि, सदन में कांग्रेस विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस विधायकों को शांत बैठने के निर्देश दिए।
6 जिलों में चलेंगी 472 बसें
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, सागर और उज्जैन में 472 ई-बसें शुरू की गई हैं। इसके अलावा अलग-अलग महिला कल्याण योजनाओं के लिए कुल 1,27,555 करोड़ दिए गए हैं। वहीं, हेल्थ सेक्टर के लिए 23, 747 करोड़ दिए गए हैं।
21,630 करोड़ की सड़क योजना मंजूर
वित्त मंत्री ने जगदीश देवड़ा ने बजट पेश करते हुए बताया कि जो कहा सो किया। हमारी सरकार के लिए बजट संवैधानिक दायित्वों के साथ कथनी करनी का वादा भी है। पिछले बजट भाषण के ये काम हो चुके हैं। 21,630 करोड़ की मुख्यमंत्री मजरा-टोला सड़क योजना मंजूर की जा चुकी है। ग्राम विकास पर केंद्रीय मुख्यमंत्री वृंदावन योजना शुरू की जा चुकी है। अहिल्या बाई कौशल विकास योजना शुरू की जा चुकी है।
किसानों को मिलेंगे 1 लाख सोलर पंप
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि किसानों को 3000 करोड़ रुपए की लागत से किसानों को 1 लाख सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे। किसान परिवारों को किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रतिवर्ष कुल 12 हजार रुपए दिए जा रहे हैं।
भावांतर की सफलता को अन्य राज्यों ने अपनाया
आगे वित्त मंत्री ने बताया कि भावांतर योजना की सफलता से प्रभावित होकर अन्य राज्यों ने भी इसमें रुचि दिखाई है। कृषक उन्नति योजना की घोषणा की गई है, जिसके अंतर्गत किसानों को विशेष प्रोत्साहन देने का प्रावधान किया गया है। वहीं, जैविक एवं प्राकृतिक खेती के लिए 21 लाख 42 हजार हेक्टेयर क्षेत्र पंजीकृत किया गया है।


