महाराष्ट्र (Maharashtra) के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार (Ajit Pawar) की 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती में विमान हादसे में मौत हो गई। लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश हो गया जिसमें अजित पवार समेत 5 लोग मारे गए। अजित पवार की मौत महाराष्ट्र की राजनीति के लिए बड़ा झटका है। अब उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar) को उनकी जगह उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। अजित पवार की विमान हादसे में मौत के मामले की जांच जारी है। कई लोग इसे हादसा नहीं, बल्कि साजिश बता रहे हैं। इसी बीच आज उनके भतीजे रोहित पवार (Rohit Pawar) ने एक और प्रेस कॉन्फ्रेंस की है।
रोहित का बड़ा दावा
रोहित ने आज, बुधवार, 18 फरवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दावा किया है कि जिस विमान से अजित यात्रा कर रहे थे, उसमें ज़रूरत से ज़्यादा फ्यूल भरा हुआ था। रोहित ने यह भी आरोप लगाया है कि उनके चाचा के विमान में जानबूझकर ज़्यादा फ्यूल भरा गया था। रोहित ने यह भी कहा है कि विमान में ज़रूरत से ज़्यादा फ्यूल ही आग लगने की वजह हो सकती है।

विमान में हुए कई धमाके!
रोहित ने यह भी दावा किया कि अजित के विमान में एक नहीं, बल्कि कई धमाके हुए। इसी वजह से विमान पूरी तरह से जलकर ख़ाक हो गया। रोहित ने विमान के ब्लैक बॉक्स के जलने पर भी सवाल उठाए।
इंजन हो चुका था खराब!
रोहित ने विमान के इंजन पर भी सवाल उठाए हैं। रोहित ने आरोप लगाया कि विमान का इंजन पहले ही खराब हो चुका था। अजित पवार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री थे और उन्हें Z लेवल सिक्योरिटी मिली हुई थी और इसके बावजूद विमान यात्रा से पहले उनकी सेफ्टी का ध्यान नहीं रखा गया।
कौन हैं रोहित?
रोहित पवार महाराष्ट्र के राजनेता हैं। वह शरद पवार (Sharad Pawar) के चचेरे पोते हैं और पवार परिवार की चौथी पीढ़ी के नेता हैं। रोहित कर्जत-जामखेड़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और एनसीपी (शरद पवार गुट) से जुड़े हुए हैं। रोहित व्यवसायी, सामाजिक कार्यकर्ता और महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन से भी जुड़े रहे हैं। वह युवा चेहरे के रूप में अपने विधानसभा क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं।


