मुजफ्फरपुर में मंगलवार की रात करीब 2 बजे नाबालिग बॉयफ्रेंड ने अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड (15) की हत्या कर दी। घर में घुसकर उसे गोली मार दी। मर्डर के बाद आरोपी 8 किमी दूर सकरा थाने सरेंडर करने पहुंचा था, पर पुलिस को देखते ही वो डर गया और भागने लगा। पुलिस को शक हुआ तो उसे पकड़ा गया। नाबालिग ने बताया कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड का मर्डर किया है। जिसके बाद पुलिस आरोपी के साथ लड़की के घर पहुंची। तब तक लड़की के परिजन को पता नहीं था कि उनकी बेटी की हत्या हो गई। पुलिस ने दरवाजे पर दस्तक दी तो लड़की के पिता दरवाजा खोलने पहुंचे। तभी उन्हें अपनी बेटी आंगन में गिरी मिली। पहले उन्हें लगा कि वो बेहोश है। जब पास जाकर देखा तो आसपास खून फैले थे। पुलिस ने परिजनो को बताया कि आपकी बेटी को गोली मारी गई है। घटना सकरा थाना क्षेत्र का है। घर में सभी सो रहे थे, तभी आया था लड़का मृतका 9वीं कक्षा की छात्रा थी। जिसका गांव के ही नाबालिग लड़के से अफेयर था। जब वो अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गर आया तो घर के सभी लोग सो रहे थे। वो कब घर में घुसा ये किसी नहीं देखा। मृतका की मां ने कहा है कि वो नहीं जानती हैं कि बेटी की हत्या करने वाला लड़का कौन हैं और उसने गोली क्यों मारी। उनका कहना है कि मुझे सिर्फ इतना पता है कि वो गांव का ही रहने वाला है और अभी पुलिस के गिरफ्त में है।
रात में हमलोग खाना खाकर सो गए थे मृतका की मां ने कहा कि हमलोग रात में खाना खाकर सो गए थे। मेन गेट की चाबी हमेशा मेरे पास रहती है, लेकिन बगल का एक छोटा गेट खुला रह गया था। आरोपी उसी गेट से आया होगा। उसके आने की भनक तक हमें नहीं लगी थी। रात ढाई बजे पुलिस। तप हमलोग उठे। कमरे से बाहर देखा तो बेटी गिरी हुई थी। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (SKMCH) भेज दिया है। हत्या के कारण का पता लगाया जा रहा डीएसपी पूर्वी मनोज कुमार सिंह ने कहा, मामले में सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पता लगाया जा रहा कि हत्या के पीछे का कारण क्या है। ये भी पता लगाने की कोशिश हो रही है कि नाबालिग ने हत्या के लिए हथियार कहां से लाया। आरोपी युवक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे संदेह होने पर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है। मुजफ्फरपुर में मंगलवार की रात करीब 2 बजे नाबालिग बॉयफ्रेंड ने अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड (15) की हत्या कर दी। घर में घुसकर उसे गोली मार दी। मर्डर के बाद आरोपी 8 किमी दूर सकरा थाने सरेंडर करने पहुंचा था, पर पुलिस को देखते ही वो डर गया और भागने लगा। पुलिस को शक हुआ तो उसे पकड़ा गया। नाबालिग ने बताया कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड का मर्डर किया है। जिसके बाद पुलिस आरोपी के साथ लड़की के घर पहुंची। तब तक लड़की के परिजन को पता नहीं था कि उनकी बेटी की हत्या हो गई। पुलिस ने दरवाजे पर दस्तक दी तो लड़की के पिता दरवाजा खोलने पहुंचे। तभी उन्हें अपनी बेटी आंगन में गिरी मिली। पहले उन्हें लगा कि वो बेहोश है। जब पास जाकर देखा तो आसपास खून फैले थे। पुलिस ने परिजनो को बताया कि आपकी बेटी को गोली मारी गई है। घटना सकरा थाना क्षेत्र का है। घर में सभी सो रहे थे, तभी आया था लड़का मृतका 9वीं कक्षा की छात्रा थी। जिसका गांव के ही नाबालिग लड़के से अफेयर था। जब वो अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गर आया तो घर के सभी लोग सो रहे थे। वो कब घर में घुसा ये किसी नहीं देखा। मृतका की मां ने कहा है कि वो नहीं जानती हैं कि बेटी की हत्या करने वाला लड़का कौन हैं और उसने गोली क्यों मारी। उनका कहना है कि मुझे सिर्फ इतना पता है कि वो गांव का ही रहने वाला है और अभी पुलिस के गिरफ्त में है।
रात में हमलोग खाना खाकर सो गए थे मृतका की मां ने कहा कि हमलोग रात में खाना खाकर सो गए थे। मेन गेट की चाबी हमेशा मेरे पास रहती है, लेकिन बगल का एक छोटा गेट खुला रह गया था। आरोपी उसी गेट से आया होगा। उसके आने की भनक तक हमें नहीं लगी थी। रात ढाई बजे पुलिस। तप हमलोग उठे। कमरे से बाहर देखा तो बेटी गिरी हुई थी। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (SKMCH) भेज दिया है। हत्या के कारण का पता लगाया जा रहा डीएसपी पूर्वी मनोज कुमार सिंह ने कहा, मामले में सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पता लगाया जा रहा कि हत्या के पीछे का कारण क्या है। ये भी पता लगाने की कोशिश हो रही है कि नाबालिग ने हत्या के लिए हथियार कहां से लाया। आरोपी युवक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे संदेह होने पर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है।


