लखनऊ विश्वविद्यालय में एनएसयूआई का विरोध प्रदर्शन। आरएसएस के चीफ मोहन भागवत का लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का छात्रों ने विरोध करने का ऐलान किया। छात्रों के विरोध को देखते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात। NSUI कार्यकर्ता शुभम ने बताया कि पुलिस के द्वारा कई साथियों को पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है।
प्रदर्शन से पहले शुभम ने कहा कि हम लोग मोहन भागवत का इसलिए विरोध कर रहे हैं क्योंकि वह यूजीसी के समर्थन में नहीं है। शुभम ने कहा कि यूजीसी पर सुप्रीम कोर्ट ने जो रोक लगाया है हम लोग उसका विरोध कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि मोहन भागवत यूजीसी के प्रति जागरूक करें।


