जींद के उचाना में आज सीएम सैनी की रैली:चौ. बीरेंद्र सिंह के ‘बांगर’ में भाजपा दिखाएगी ताकत; MLA सौंपेंगे हलके का मांगपत्र

जींद के उचाना में आज सीएम सैनी की रैली:चौ. बीरेंद्र सिंह के ‘बांगर’ में भाजपा दिखाएगी ताकत; MLA सौंपेंगे हलके का मांगपत्र

जींद जिले में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज 18 फरवरी को पहली बार बांगर की धरती पर राजनीतिक सभा को संबोधित करने उचाना पहुंच रहे हैं। वे हाईवे स्थित अतिरिक्त अनाज मंडी में विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री के नेतृत्व में आयोजित धन्यवाद एवं उचाना विकास रैली में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे, जो सभा स्थल से कुछ दूरी पर उतरेगा। अतिरिक्त अनाज मंडी का सबसे बड़ा शेड सभा के लिए तैयार किया गया है। यहां आगंतुकों के बैठने के लिए अलग-अलग सेक्टरों में कुर्सियां लगाई गई हैं, जिनमें महिलाओं और पुरुषों के लिए पृथक व्यवस्था की गई है। तीन मंच बनाए गए सभा स्थल पर तीन मंच तैयार किए गए हैं। मुख्य वीवीआईपी मंच पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अन्य प्रमुख व्यक्ति मौजूद रहेंगे। वीआईपी अतिथियों के लिए एक अलग मंच बनाया गया है, जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों के लिए तीसरा मंच तैयार किया गया है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सख्त आगंतुकों को सभा स्थल में प्रवेश के लिए विभिन्न बैरिकेड्स से गुजरना होगा। मंडी के दो मुख्य द्वारों से प्रवेश दिया जाएगा। वाहनों की पार्किंग के लिए सभा स्थल के आसपास विशेष व्यवस्था की गई है। पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सम्मान और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन मुख्यमंत्री को विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया जाएगा। जनसभा के बाद मुख्यमंत्री उचाना मंडी के गीता विद्या मंदिर स्कूल में आढ़तियों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *