सहरसा के सौरबाजार थाना क्षेत्र में एक ढाई साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। इस घटना को गांव के ही एक 26 वर्षीय युवक ने अंजाम दिया है। पीड़ित बच्ची का सहरसा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं बच्ची के पिता के फर्द बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची के पिता ने बताया कि वह पंजाब में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनकी चार बेटियों में सबसे छोटी ढाई साल की बेटी घर के दरवाजे के पास खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक उसे तौलिए से ढककर अगवा कर एक बांसबाड़ी में ले गया और वहां उसके साथ रेप किया। एक ग्रामीण द्वारा परिवार को घटना की जानकारी मिलने पर बच्ची को बेहोश हालत में पाया गया। उसे तुरंत सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण बच्ची की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। पिता ने क्या-क्या बताया, 2 पॉइंट में जानिए.. दरवाजे से उठाकर ले गया, बांसबाड़ी के पास मिली पीड़िता के पिता ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे वह घर में सोए हुए थे। उसी दौरान उनकी छोटी बच्ची घर के दरवाजे के पास खेल रही थी। आरोप है कि गांव के दूसरे टोले का रहने वाला 26 वर्षीय राजकुमार शर्मा मौके पर पहुंचा और बच्ची को गोद में उठाकर गमछे से ढक लिया, ताकि किसी को शक न हो। ग्रामीण पहुंचे, अस्पताल ले जाया गया इसके बाद वह उसे लेकर वहां से चला गया। परिवार को घटना की भनक तब लगी जब गांव के एक व्यक्ति ने आकर बताया कि बच्ची घर से करीब एक किलोमीटर दूर बांसबाड़ी के पास लावारिस हालत में पड़ी मिली है। यह सुनते ही परिवार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। आरोपी ने आरोप बेबुनियाद बताया ग्रामीणों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि आरोपी गांव का ही रहने वाला है और पेशे से पेंटर का काम करता है। वहीं आरोपी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है और खुद को निर्दोष बताया है। बच्ची के निजी अंग में गंभीर चोटें सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के निजी अंग में गंभीर चोटें थीं और काफी रक्तस्राव हो रहा था, जिससे उसकी स्थिति नाजुक हो गई थी। मंगलवार देर रात प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर भागलपुर रेफर कर दिया। बच्ची का इलाज अब भागलपुर के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। सहरसा के साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने कहा कि मंगलवार को साढ़े तीन बजे पुलिस को सूचना मिली कि सहरसा सदर अस्पताल में एक बच्ची रेप पीड़िता है और वह इलाजरत है। सहरसा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम को अस्पताल भेजा गया है। वहां एक ढाई साल कि बच्ची एडमिट मिली, उसके प्राइवेट पार्ट पर इजूरी है। बच्ची फिलहाल होश में है और ट्रीटमेंट जारी है। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को भेजा गया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। एक आरोपी को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सहरसा के सौरबाजार थाना क्षेत्र में एक ढाई साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। इस घटना को गांव के ही एक 26 वर्षीय युवक ने अंजाम दिया है। पीड़ित बच्ची का सहरसा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं बच्ची के पिता के फर्द बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची के पिता ने बताया कि वह पंजाब में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनकी चार बेटियों में सबसे छोटी ढाई साल की बेटी घर के दरवाजे के पास खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक उसे तौलिए से ढककर अगवा कर एक बांसबाड़ी में ले गया और वहां उसके साथ रेप किया। एक ग्रामीण द्वारा परिवार को घटना की जानकारी मिलने पर बच्ची को बेहोश हालत में पाया गया। उसे तुरंत सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण बच्ची की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। पिता ने क्या-क्या बताया, 2 पॉइंट में जानिए.. दरवाजे से उठाकर ले गया, बांसबाड़ी के पास मिली पीड़िता के पिता ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे वह घर में सोए हुए थे। उसी दौरान उनकी छोटी बच्ची घर के दरवाजे के पास खेल रही थी। आरोप है कि गांव के दूसरे टोले का रहने वाला 26 वर्षीय राजकुमार शर्मा मौके पर पहुंचा और बच्ची को गोद में उठाकर गमछे से ढक लिया, ताकि किसी को शक न हो। ग्रामीण पहुंचे, अस्पताल ले जाया गया इसके बाद वह उसे लेकर वहां से चला गया। परिवार को घटना की भनक तब लगी जब गांव के एक व्यक्ति ने आकर बताया कि बच्ची घर से करीब एक किलोमीटर दूर बांसबाड़ी के पास लावारिस हालत में पड़ी मिली है। यह सुनते ही परिवार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। आरोपी ने आरोप बेबुनियाद बताया ग्रामीणों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि आरोपी गांव का ही रहने वाला है और पेशे से पेंटर का काम करता है। वहीं आरोपी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है और खुद को निर्दोष बताया है। बच्ची के निजी अंग में गंभीर चोटें सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के निजी अंग में गंभीर चोटें थीं और काफी रक्तस्राव हो रहा था, जिससे उसकी स्थिति नाजुक हो गई थी। मंगलवार देर रात प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर भागलपुर रेफर कर दिया। बच्ची का इलाज अब भागलपुर के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। सहरसा के साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने कहा कि मंगलवार को साढ़े तीन बजे पुलिस को सूचना मिली कि सहरसा सदर अस्पताल में एक बच्ची रेप पीड़िता है और वह इलाजरत है। सहरसा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम को अस्पताल भेजा गया है। वहां एक ढाई साल कि बच्ची एडमिट मिली, उसके प्राइवेट पार्ट पर इजूरी है। बच्ची फिलहाल होश में है और ट्रीटमेंट जारी है। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को भेजा गया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। एक आरोपी को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


