गवाही देने के विरोध में युवक की पिटाई:लोहे के रॉड से सिर-हाथ पर हमला, चाचा से हुआ था झगड़ा

गवाही देने के विरोध में युवक की पिटाई:लोहे के रॉड से सिर-हाथ पर हमला, चाचा से हुआ था झगड़ा

आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के महाराजा हाता के पास की मंगलवार को पुराने विवाद में गवाही देने के विरोध में युवक की पिटाई कर दी गई। लोहे की रॉड से सिर और हाथ पर हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल पुहंचाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है। जख्मी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मथवलिया गांव निवासी कृष्णा कुमार सिंह का 24 वर्षीय बेटा रितेश कुमार सिंह है। इधर, रितेश कुमार सिंह ने बताया कि पहले चाचा से झगड़ा हुआ था। जिसको लेकर उनके चाचा ने प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। अपनी चचेरी बहन को मैट्रिक का परीक्षा दिलवाने के लिए चंदवा स्थित केंद्र पर छोड़कर हेड पोस्ट ऑफिस के पास काम से गया। वहां वे लोग पहले से बैठे थे। कहने लगे कि तुम गवाही देगा। इसके बाद पिटाई कर दी। बाइक छीनने का लगाया आरोप दूसरी तरफ जख्मी रितेश कुमार सिंह ने गौसगंज विजय नगर निवासी सूरज सिंह, धीरज सिंह और नीरज सिंह पर मारपीट और बाइक छीनने का आरोप लगाया है। ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने बताया कि युवक के सिर में किसी हेवी चीज से मारा गया है। इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार किया गया। युवक खतरे से बाहर है। मारपीट की घटना के बाद पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत स्थानीय थाना की पुलिस से की है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के महाराजा हाता के पास की मंगलवार को पुराने विवाद में गवाही देने के विरोध में युवक की पिटाई कर दी गई। लोहे की रॉड से सिर और हाथ पर हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल पुहंचाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है। जख्मी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मथवलिया गांव निवासी कृष्णा कुमार सिंह का 24 वर्षीय बेटा रितेश कुमार सिंह है। इधर, रितेश कुमार सिंह ने बताया कि पहले चाचा से झगड़ा हुआ था। जिसको लेकर उनके चाचा ने प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। अपनी चचेरी बहन को मैट्रिक का परीक्षा दिलवाने के लिए चंदवा स्थित केंद्र पर छोड़कर हेड पोस्ट ऑफिस के पास काम से गया। वहां वे लोग पहले से बैठे थे। कहने लगे कि तुम गवाही देगा। इसके बाद पिटाई कर दी। बाइक छीनने का लगाया आरोप दूसरी तरफ जख्मी रितेश कुमार सिंह ने गौसगंज विजय नगर निवासी सूरज सिंह, धीरज सिंह और नीरज सिंह पर मारपीट और बाइक छीनने का आरोप लगाया है। ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने बताया कि युवक के सिर में किसी हेवी चीज से मारा गया है। इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार किया गया। युवक खतरे से बाहर है। मारपीट की घटना के बाद पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत स्थानीय थाना की पुलिस से की है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *