Weather Update : मौसम का मिजाज आज मंगलवार को अचानक बदल गया। मौसम विभाग ने आज मंगलवार को राजस्थान के लिए डबल अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का नए Prediction के अनुसार प्रदेश के आठ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत सीकर, जयपुर, दौसा, चूरू, झुन्झनू, टोंक, अलवर, अजमेर जिले और आस-पास के क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश व आकाशीय बिजली के गिरने की संभावना है। इसी के साथ ही कहीं-कहीं पर 30-40 KMPH की गति से तेज हवा चलने की संभावना जताई है।
21 जिलों के लिए येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने आज 21 जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। जिसके तहत श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, नागौर, पाली, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर, भीलवाड़ा, भरतपुर, करौली, बूंदी, बारां, कोटा, सवाई माधोपुर, धौलपुर, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, कोटपूतली जिले और आस-पास के क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ आकाश में बिजली गरजने और कहीं-कहीं पर 20-30 KMPH रफ्तार से तेज हवा चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है।
जयपुर में सुबह 4 बजे से शुरू हुई बारिश
जयपुर में बुधवार सुबह 4 बजे से मौसम बदल गया। तेज हवाएं चलने लगीं। साथ ही जबरदस्त बिजली कड़कने लगी। इसी के साथ पहले तो धीमे-धीमे फिर तेज गति से बारिश का दौर शुरू हो गया। जो सुबह सात बजे के बाद भी जारी है। शहर के दादी का फाटक, खिरणी फाटक सहित कई एरिया में ओले भी गिरे। बदले मौसम के कारण सुबह फिर से सर्दी महसूस हुई है।
मंगलवार शाम कई जगह बदला मौसम
प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते मंगलवार शाम को कई जगह मौसम बदल गया। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई। वहीं, शाम को अचानक बादल छा गए और हवाएं चली। एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मंगलवार को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई।
तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना
मौसम केंद्र के अनुसार मावठ के असर से आगामी 2-3 दिन तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट होगी और इसके बाद फिर तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।


