बेगूसराय में आज लगेगा जॉब कैंप:23 हजार तक मिलेगी सैलरी, 12वीं पास 32 साल तक के युवाओं के लिए अवसर

बेगूसराय में आज लगेगा जॉब कैंप:23 हजार तक मिलेगी सैलरी, 12वीं पास 32 साल तक के युवाओं के लिए अवसर

बेगूसराय में युवाओं के लिए आज अच्छा मौका है। जिला नियोजनालय की ओर से आज संयुक्त श्रम भवन (आईटीआई कैंपस) में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें निजी क्षेत्र की कंपनी SATYA Microcapital Ltd. भाग लेगी और योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेगी। जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने बताया कि इस कैंप में फील्ड ऑफिसर के कुल 30 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु 20 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 20 हजार 900 रुपए से 23 हजार 300 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। नियुक्ति हो जाने पर कार्य क्षेत्र बेगूसराय, खगड़िया और शेखपुरा जिले में रहेगा।
जरूरी दस्तावेज साथ ले जाएं जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों के लिए NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर निबंधन अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को 18 फरवरी को सुबह 10:30 बजे से पनहांस चौक के पास जिला नियोजनालय (संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई कैंपस) में अपने बायोडाटा के साथ आना होगा। अपना बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस (DL), बाइक संबंधी दस्तावेज, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, अंकपत्र और पासपोर्ट साइज की 2 रंगीन फोटो लेकर आना है। जॉब कैंप का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। रोजगार की तलाश कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए यह एक बेहतर मौका है। बेगूसराय में युवाओं के लिए आज अच्छा मौका है। जिला नियोजनालय की ओर से आज संयुक्त श्रम भवन (आईटीआई कैंपस) में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें निजी क्षेत्र की कंपनी SATYA Microcapital Ltd. भाग लेगी और योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेगी। जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने बताया कि इस कैंप में फील्ड ऑफिसर के कुल 30 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु 20 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 20 हजार 900 रुपए से 23 हजार 300 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। नियुक्ति हो जाने पर कार्य क्षेत्र बेगूसराय, खगड़िया और शेखपुरा जिले में रहेगा।
जरूरी दस्तावेज साथ ले जाएं जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों के लिए NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर निबंधन अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को 18 फरवरी को सुबह 10:30 बजे से पनहांस चौक के पास जिला नियोजनालय (संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई कैंपस) में अपने बायोडाटा के साथ आना होगा। अपना बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस (DL), बाइक संबंधी दस्तावेज, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, अंकपत्र और पासपोर्ट साइज की 2 रंगीन फोटो लेकर आना है। जॉब कैंप का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। रोजगार की तलाश कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए यह एक बेहतर मौका है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *