यूपी रेरा ने 3348 करोड़ की 14 परियोजना की स्वीकृत:3,852 आवासीय एवं व्यावसायिक इकाइयों का होगा विकास, नोएडा में सबसे ज्यादा 2740 करोड़ का निवेश

यूपी रेरा ने 3348 करोड़ की 14 परियोजना की स्वीकृत:3,852 आवासीय एवं व्यावसायिक इकाइयों का होगा विकास, नोएडा में सबसे ज्यादा 2740 करोड़ का निवेश

यूपी रेरा ने राज्य के अलग-अलग जिलों में 14 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं में 3,348.22 करोड़ का प्रस्तावित निवेश शामिल है। इनके जरिए 3,852 आवासीय और व्यावसायिक उपयोग की इकाइयों का विकास किया जाएगा। ये मंजूरी 196वीं प्राधिकरण बैठक में दी गई। बैठक की अध्यक्षता प्राधिकरण के अध्यक्षता संजय भूसरेड्डी ने की। निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा बल
इन 14 परियोजनाओं में प्रस्तावित ₹3,348.22 करोड़ का निवेश प्रदेश में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उत्पन्न करेगा। निर्माण गतिविधियों के विस्तार से सीमेंट, स्टील, परिवहन, वित्तीय सेवाओं, लॉजिस्टिक्स तथा अन्य सहायक क्षेत्रों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को सकारात्मक गति मिलने की संभावना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *