‘देखो, देखो… इसकी पत्नी का पड़ोसी से अफेयर था’:तानों से परेशान युवक ने फांसी लगाई, VIDEO बनाया; 2 महीने पहले पत्नी ने भी की थी सुसाइड

‘देखो, देखो… इसकी पत्नी का पड़ोसी से अफेयर था’:तानों से परेशान युवक ने फांसी लगाई, VIDEO बनाया; 2 महीने पहले पत्नी ने भी की थी सुसाइड

“देखो, देखो इसकी पत्नी का पड़ोसी के दामाद से अफेयर चल रहा था। घर में आपत्तिजनक हालत में उसके साथ पकड़ी गई थी। वो भी तब जब ये बेचारा हरियाणा में नौकरी कर रहा था। इसकी मां भी छोटे बेटे के साथ राजस्थान में थी।” गांव के लोगों के इन तानों से परेशान 25 साल के अविनाश कुमार ने मंगलवार को अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। अविनाश ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब घर में कोई नहीं था। सुसाइड से पहले अविनाश ने 55 सेकेंड का एक वीडियो भी बनाया, जिसमें वो सिर्फ रोता नजर आया। अविनाश की पत्नी 20 साल की अमृता ने भी करीब 2 महीने पहले यानी 27 दिसंबर 2025 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अविनाश ने उसी कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दी, जिस कमरे में उसकी पत्नी ने आत्महत्या की थी। अविनाश की पत्नी की अफेयर की क्या कहानी थी, उसने सुसाइड क्यों किया था, गांव के लोगों की ओर से तानों का पूरा मामला क्या है? पढ़िए पूरी रिपोर्ट। अविनाश के सुसाइड की 2 तस्वीरें देखिए
4 साल पहले शादी, डेढ़ साल की बेटी का पिता था अविनाश कुमार रोसरा के करियन गांव का रहने वाला था। 4 साल पहले उसकी शादी विभूतिपुर के चोचाही भरपुरा गांव की रहने वाली अमृता कुमारी से हुई थी। दोनों को डेढ़ साल की एक बेटी है। अविनाश पेशे से मजदूर था और शादी के बाद कमाने के लिए हरियाणा गया था। अविनाश के तीन भाई भी प्राइवेट जॉब करते हैं। छोटू पासवान, भुल्ला पासवान और लक्ष्मण पासवान सूरत में काम करते हैं। सबसे छोटा भाई पांडव पासवान अपनी मां रंजू देवी के साथ राजस्थान में रहता है। अविनाश के पिता की मौत हो चुकी है। करियन गांव वाले घर पर कोई नहीं रहता है। दैनिक भास्कर के रिपोर्टर ने अविनाश के नाना राम उदगार पासवान ने बात की। उन्होंने कहा, ‘20 दिसंबर 2025 को अविनाश की मां रंजू देवी और छोटा भाई पांडव पासवान राजस्थान जाने लगे तो अपनी बहू और अविनाश की पत्नी अमृता देवी को भी साथ चलने को कहा, लेकिन अमृता ने कहा कि राजस्थान नहीं जाऊंगी।’ राम उदगार पासवान ने बताया, ‘अमृता ने कहा कि आप लोग चले जाइए, मैं मायके चली जाऊंगी। 20 दिसंबर 2025 को अमृता अपने मायके चली गई। करीब 5 दिन बाद यानी 25 दिसंबर को अमृता के ससुराल में पड़ोसी गणेश पासवान की बेटी की शादी थी।’ उन्होंने कहा, ‘गणेश पासवान की बड़ी बेटी के पति रानीपरती के रहने वाले ऋषि पासवान से अमृता का अफेयर चल रहा था। इस बारे में किसी को भनक तक नहीं थी। अविनाश मजदूरी के लिए हरियाणा में था। तीन अन्य भाई सूरत जबकि रंजू देवी छोटे बेटे के साथ राजस्थान में थी।’ प्रेमी के कॉल करने पर बेटी को लेकर मायके से ससुराल आई अमृता उदगार पासवान ने कहा, ‘शादी में ऋषि पासवान करियन गांव आया तो उसने कॉल करके अमृता को बुला लिया। शादी वाले दिन ही ऋषि, अमृता के घर पहुंचा और उसके साथ फिजिकल होने लगा। इसी दौरान पड़ोसी जोगी पासवान और उसकी पत्नी सुधा देवी ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया।’ ‘26 दिसंबर को जोगी पासवान और सुधा देवी ने पूरे मामले की जानकारी पहले अविनाश फिर रंजू देवी को दे दी। पत्नी की हरकतों की जानकारी के बाद अविनाश ने अपने ससुर बैजनाथ पासवान को कॉल किया और कहा कि आपकी बेटी ने मेरे पीठ पीछे गलत काम किया है, आप इसे आकर मायके ले जाइए।’ अविनाश को उसके ससुर ने जवाब दिया, ‘अगर मेरी बेटी ने ऐसा किया है तो मैं उसे घर नहीं लाउंगा। उसे वहीं मर जाने दीजिए। आप लोगों को जो मन हो, उसके साथ कीजिए। इसके बाद अविनाश और रंजू देवी ने अमृता को फोन कर डांट लगाई।’ सास, पति से डांट सुनने के एक दिन बाद अमृता ने फांसी लगाई सास रंजू देवी और पति अविनाश से डांट सुनने के अगले दिन यानी 27 दिसंबर को अमृता देवी ने ससुराल में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इसकी सूचना मिलने पर अविनाश, रंजू देवी और परिवार के अन्य सदस्य समस्तीपुर आए थे। राम उदगार पासवान ने बताया, ‘करीब 10-11 जनवरी 2026 को रंजू देवी अपने छोटे बेटे के साथ राजस्थान लौट गई। अविनाश के तीन बड़े भाई सूरत चले गए। अविनाश ने हरियाणा जाने से मना कर दिया था।’ महाशिवरात्रि मेला देखने की बात कह घर से निकला था अविनाश राम उदागर ने बताया, ‘महाशिवरात्रि यानी 16 फरवरी को अविनाश ने कहा कि मेरे गांव में मेला लगता है, मैं अपने गांव जाऊंगा। मैंने उससे कहा कि तुम कहीं और चले जाओ, लेकिन अपने गांव मत जाना। लेकिन वो जिद पर अड़ गया और अपने गांव करियन चला गया।’ ‘देर रात वो अपने घर पहुंचा। घर बंद था और चाबी मेरे पास थी। अविनाश ने खिड़की तोड़ा और उसी कमरे में गया, जहां उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। फिर उसने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।’ पड़ोसी ने फंदे से लटकी देखी लाश, फिर आत्महत्या की जानकारी हुई मृतक के नाना ने बताया कि देर रात तक जब अविनाश घर नहीं लौटा तो मैंने उसके घर के पड़ोसी को कॉल किया। उसने बताया कि घर में ताला लटका है। कोई नहीं है, लेकिन मैंने जब ठीक से देखने की बात कही तो उसने बताया कि खिड़की टूटी हुई है और अंदर अविनाश फंदे से लटका हुआ है। अब जानिए, सुसाइड से पहले अविनाश के 55 सेकेंड के वीडियो में क्या है? आत्महत्या से ठीक पहले अविनाश ने 55 सेकेंड का एक वीडियो बनाया, जिसमें वह रोता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में उसके गले में लाल गमछा बंधा दिखाई दे रहा है, उसी गमछे के सहारे उसने फंदा लगाकर जान दे दी। उधर, इस घटना को लेकर रोसरा थाना अध्यक्ष लाल बाबू कुमार ने बताया कि करियन गांव में एक युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घर का दरवाजा तोड़कर फंदे से लटके युवक के शव को नीचे उतारा। मृत युवक के पास रखे मोबाइल को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पीड़ित परिजनों के तरफ से लिखित आवेदन नहीं मिला है। “देखो, देखो इसकी पत्नी का पड़ोसी के दामाद से अफेयर चल रहा था। घर में आपत्तिजनक हालत में उसके साथ पकड़ी गई थी। वो भी तब जब ये बेचारा हरियाणा में नौकरी कर रहा था। इसकी मां भी छोटे बेटे के साथ राजस्थान में थी।” गांव के लोगों के इन तानों से परेशान 25 साल के अविनाश कुमार ने मंगलवार को अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। अविनाश ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब घर में कोई नहीं था। सुसाइड से पहले अविनाश ने 55 सेकेंड का एक वीडियो भी बनाया, जिसमें वो सिर्फ रोता नजर आया। अविनाश की पत्नी 20 साल की अमृता ने भी करीब 2 महीने पहले यानी 27 दिसंबर 2025 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अविनाश ने उसी कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दी, जिस कमरे में उसकी पत्नी ने आत्महत्या की थी। अविनाश की पत्नी की अफेयर की क्या कहानी थी, उसने सुसाइड क्यों किया था, गांव के लोगों की ओर से तानों का पूरा मामला क्या है? पढ़िए पूरी रिपोर्ट। अविनाश के सुसाइड की 2 तस्वीरें देखिए
4 साल पहले शादी, डेढ़ साल की बेटी का पिता था अविनाश कुमार रोसरा के करियन गांव का रहने वाला था। 4 साल पहले उसकी शादी विभूतिपुर के चोचाही भरपुरा गांव की रहने वाली अमृता कुमारी से हुई थी। दोनों को डेढ़ साल की एक बेटी है। अविनाश पेशे से मजदूर था और शादी के बाद कमाने के लिए हरियाणा गया था। अविनाश के तीन भाई भी प्राइवेट जॉब करते हैं। छोटू पासवान, भुल्ला पासवान और लक्ष्मण पासवान सूरत में काम करते हैं। सबसे छोटा भाई पांडव पासवान अपनी मां रंजू देवी के साथ राजस्थान में रहता है। अविनाश के पिता की मौत हो चुकी है। करियन गांव वाले घर पर कोई नहीं रहता है। दैनिक भास्कर के रिपोर्टर ने अविनाश के नाना राम उदगार पासवान ने बात की। उन्होंने कहा, ‘20 दिसंबर 2025 को अविनाश की मां रंजू देवी और छोटा भाई पांडव पासवान राजस्थान जाने लगे तो अपनी बहू और अविनाश की पत्नी अमृता देवी को भी साथ चलने को कहा, लेकिन अमृता ने कहा कि राजस्थान नहीं जाऊंगी।’ राम उदगार पासवान ने बताया, ‘अमृता ने कहा कि आप लोग चले जाइए, मैं मायके चली जाऊंगी। 20 दिसंबर 2025 को अमृता अपने मायके चली गई। करीब 5 दिन बाद यानी 25 दिसंबर को अमृता के ससुराल में पड़ोसी गणेश पासवान की बेटी की शादी थी।’ उन्होंने कहा, ‘गणेश पासवान की बड़ी बेटी के पति रानीपरती के रहने वाले ऋषि पासवान से अमृता का अफेयर चल रहा था। इस बारे में किसी को भनक तक नहीं थी। अविनाश मजदूरी के लिए हरियाणा में था। तीन अन्य भाई सूरत जबकि रंजू देवी छोटे बेटे के साथ राजस्थान में थी।’ प्रेमी के कॉल करने पर बेटी को लेकर मायके से ससुराल आई अमृता उदगार पासवान ने कहा, ‘शादी में ऋषि पासवान करियन गांव आया तो उसने कॉल करके अमृता को बुला लिया। शादी वाले दिन ही ऋषि, अमृता के घर पहुंचा और उसके साथ फिजिकल होने लगा। इसी दौरान पड़ोसी जोगी पासवान और उसकी पत्नी सुधा देवी ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया।’ ‘26 दिसंबर को जोगी पासवान और सुधा देवी ने पूरे मामले की जानकारी पहले अविनाश फिर रंजू देवी को दे दी। पत्नी की हरकतों की जानकारी के बाद अविनाश ने अपने ससुर बैजनाथ पासवान को कॉल किया और कहा कि आपकी बेटी ने मेरे पीठ पीछे गलत काम किया है, आप इसे आकर मायके ले जाइए।’ अविनाश को उसके ससुर ने जवाब दिया, ‘अगर मेरी बेटी ने ऐसा किया है तो मैं उसे घर नहीं लाउंगा। उसे वहीं मर जाने दीजिए। आप लोगों को जो मन हो, उसके साथ कीजिए। इसके बाद अविनाश और रंजू देवी ने अमृता को फोन कर डांट लगाई।’ सास, पति से डांट सुनने के एक दिन बाद अमृता ने फांसी लगाई सास रंजू देवी और पति अविनाश से डांट सुनने के अगले दिन यानी 27 दिसंबर को अमृता देवी ने ससुराल में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इसकी सूचना मिलने पर अविनाश, रंजू देवी और परिवार के अन्य सदस्य समस्तीपुर आए थे। राम उदगार पासवान ने बताया, ‘करीब 10-11 जनवरी 2026 को रंजू देवी अपने छोटे बेटे के साथ राजस्थान लौट गई। अविनाश के तीन बड़े भाई सूरत चले गए। अविनाश ने हरियाणा जाने से मना कर दिया था।’ महाशिवरात्रि मेला देखने की बात कह घर से निकला था अविनाश राम उदागर ने बताया, ‘महाशिवरात्रि यानी 16 फरवरी को अविनाश ने कहा कि मेरे गांव में मेला लगता है, मैं अपने गांव जाऊंगा। मैंने उससे कहा कि तुम कहीं और चले जाओ, लेकिन अपने गांव मत जाना। लेकिन वो जिद पर अड़ गया और अपने गांव करियन चला गया।’ ‘देर रात वो अपने घर पहुंचा। घर बंद था और चाबी मेरे पास थी। अविनाश ने खिड़की तोड़ा और उसी कमरे में गया, जहां उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। फिर उसने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।’ पड़ोसी ने फंदे से लटकी देखी लाश, फिर आत्महत्या की जानकारी हुई मृतक के नाना ने बताया कि देर रात तक जब अविनाश घर नहीं लौटा तो मैंने उसके घर के पड़ोसी को कॉल किया। उसने बताया कि घर में ताला लटका है। कोई नहीं है, लेकिन मैंने जब ठीक से देखने की बात कही तो उसने बताया कि खिड़की टूटी हुई है और अंदर अविनाश फंदे से लटका हुआ है। अब जानिए, सुसाइड से पहले अविनाश के 55 सेकेंड के वीडियो में क्या है? आत्महत्या से ठीक पहले अविनाश ने 55 सेकेंड का एक वीडियो बनाया, जिसमें वह रोता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में उसके गले में लाल गमछा बंधा दिखाई दे रहा है, उसी गमछे के सहारे उसने फंदा लगाकर जान दे दी। उधर, इस घटना को लेकर रोसरा थाना अध्यक्ष लाल बाबू कुमार ने बताया कि करियन गांव में एक युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घर का दरवाजा तोड़कर फंदे से लटके युवक के शव को नीचे उतारा। मृत युवक के पास रखे मोबाइल को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पीड़ित परिजनों के तरफ से लिखित आवेदन नहीं मिला है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *