मुजफ्फरपुर | रोप स्किपिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की वार्षिक बैठक व नई कार्यकारिणी का चुनाव दिल्ली के पहाड़गंज स्थित होटल में हुआ। इसमें बिहार से भरत कुमार साहू राष्ट्रीय संयुक्त सचिव चुने गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश के डॉ. रवि दत्त गौर, महासचिव निर्देश शर्मा व कोषाध्यक्ष जम्मू के तरसेम शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए। बिहार राज्य रोप स्किपिंग संघ की अध्यक्ष कविता प्रसाद साह सहित सभी सदस्यों ने नवनियुक्त संयुक्त सचिव को बधाई व शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष ने बताया कि 23 से 29 मार्च तक राष्ट्रीय प्रशिक्षण कैंप शहर में होगा। मुजफ्फरपुर | रोप स्किपिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की वार्षिक बैठक व नई कार्यकारिणी का चुनाव दिल्ली के पहाड़गंज स्थित होटल में हुआ। इसमें बिहार से भरत कुमार साहू राष्ट्रीय संयुक्त सचिव चुने गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश के डॉ. रवि दत्त गौर, महासचिव निर्देश शर्मा व कोषाध्यक्ष जम्मू के तरसेम शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए। बिहार राज्य रोप स्किपिंग संघ की अध्यक्ष कविता प्रसाद साह सहित सभी सदस्यों ने नवनियुक्त संयुक्त सचिव को बधाई व शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष ने बताया कि 23 से 29 मार्च तक राष्ट्रीय प्रशिक्षण कैंप शहर में होगा।


