नालंदा में मॉडल स्कूलों में नामांकन का शानदार मौका:20 फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन, 11 मार्च को होगी प्रवेश परीक्षा

नालंदा में मॉडल स्कूलों में नामांकन का शानदार मौका:20 फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन, 11 मार्च को होगी प्रवेश परीक्षा

नालंदा के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के लिए एक शानदार खबर है। राज्य सरकार की ‘सात निश्चय योजना-3’ के तहत जिले के प्रत्येक प्रखंड में एक ‘मॉडल स्कूल’ खोलने का निर्णय लिया गया है। इन आधुनिक सुविधाओं वाले हाईस्कूलों में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से विधिवत पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इन मॉडल स्कूलों की नौवीं कक्षा में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा से गुजरना होगा। इच्छुक छात्र-छात्राएं 20 फरवरी तक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://scert.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 11 मार्च को ली जाएगी प्रवेश परीक्षा माध्यमिक शिक्षा डीपीओ (DPO) नेहा रानी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी रखा गया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 11 मार्च को जिला स्तर पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर एक मेधा सूची (मेरिट लिस्ट) तैयार की जाएगी। इसी मेरिट लिस्ट के आधार पर ही स्कूलों में अंतिम रूप से छात्रों का नामांकन लिया जाएगा। नौवीं से ही बनेगी करियर की नींव इन मॉडल स्कूलों की सबसे बड़ी खासियत यहां मिलने वाली आधुनिक शिक्षा और प्रतियोगी माहौल है। डीपीओ ने बताया कि स्कूलों में अनुभवी और प्रशिक्षित शिक्षकों की एक विशेष टीम होगी, जो नौवीं कक्षा से ही विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ नीट (NEET), जेईई (JEE) और अन्य महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराएगी। विद्यार्थियों के निरंतर मूल्यांकन के लिए नियमित रूप से जांच परीक्षाएं (टेस्ट) भी ली जाएंगी। पढ़ाई को रोचक बनाने के लिए स्कूल परिसर स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक पुस्तकालय (लाइब्रेरी) और सर्वसुविधायुक्त प्रयोगशाला (लैब) से लैस होंगे। जिले में चयनित मॉडल स्कूलों की सूची जिले के जिन विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है, उनमें मुख्य रूप से इस्लामपुर प्रखंड के नेताजी सुभाष हाईस्कूल भोभी, नूरसराय प्रखंड के सरदार बिगहा, झींगनगर जवाहर कन्या, गिरियक प्रखंड के चोरसुआ,कतरीसराय प्रखंड के मैरा-बरीठ, सिलाव प्रखंड के रासबिहारी हाईस्कूल,एकंगरसराय प्रखंड के एसएस एकेडमी,परवलपुर प्रखंड के बड़ी मठ और हिलसा प्रखंड के आरबी हाईस्कूल,अस्ता, बिन्द हाईस्कूल, सरमेरा हाईस्कूल, बेलदार बिगहा, पैठना, बेन हाईस्कूल, पोआरी और तुलसीगढ़ हाईस्कूल शामिल है। नालंदा के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के लिए एक शानदार खबर है। राज्य सरकार की ‘सात निश्चय योजना-3’ के तहत जिले के प्रत्येक प्रखंड में एक ‘मॉडल स्कूल’ खोलने का निर्णय लिया गया है। इन आधुनिक सुविधाओं वाले हाईस्कूलों में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से विधिवत पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इन मॉडल स्कूलों की नौवीं कक्षा में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा से गुजरना होगा। इच्छुक छात्र-छात्राएं 20 फरवरी तक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://scert.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 11 मार्च को ली जाएगी प्रवेश परीक्षा माध्यमिक शिक्षा डीपीओ (DPO) नेहा रानी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी रखा गया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 11 मार्च को जिला स्तर पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर एक मेधा सूची (मेरिट लिस्ट) तैयार की जाएगी। इसी मेरिट लिस्ट के आधार पर ही स्कूलों में अंतिम रूप से छात्रों का नामांकन लिया जाएगा। नौवीं से ही बनेगी करियर की नींव इन मॉडल स्कूलों की सबसे बड़ी खासियत यहां मिलने वाली आधुनिक शिक्षा और प्रतियोगी माहौल है। डीपीओ ने बताया कि स्कूलों में अनुभवी और प्रशिक्षित शिक्षकों की एक विशेष टीम होगी, जो नौवीं कक्षा से ही विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ नीट (NEET), जेईई (JEE) और अन्य महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराएगी। विद्यार्थियों के निरंतर मूल्यांकन के लिए नियमित रूप से जांच परीक्षाएं (टेस्ट) भी ली जाएंगी। पढ़ाई को रोचक बनाने के लिए स्कूल परिसर स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक पुस्तकालय (लाइब्रेरी) और सर्वसुविधायुक्त प्रयोगशाला (लैब) से लैस होंगे। जिले में चयनित मॉडल स्कूलों की सूची जिले के जिन विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है, उनमें मुख्य रूप से इस्लामपुर प्रखंड के नेताजी सुभाष हाईस्कूल भोभी, नूरसराय प्रखंड के सरदार बिगहा, झींगनगर जवाहर कन्या, गिरियक प्रखंड के चोरसुआ,कतरीसराय प्रखंड के मैरा-बरीठ, सिलाव प्रखंड के रासबिहारी हाईस्कूल,एकंगरसराय प्रखंड के एसएस एकेडमी,परवलपुर प्रखंड के बड़ी मठ और हिलसा प्रखंड के आरबी हाईस्कूल,अस्ता, बिन्द हाईस्कूल, सरमेरा हाईस्कूल, बेलदार बिगहा, पैठना, बेन हाईस्कूल, पोआरी और तुलसीगढ़ हाईस्कूल शामिल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *