लुधियाना| सुंदर नगर मेन रोड़ के निकट हुडडी पहने 3 लुटेरों ने बीती रात एक दंपति की एक्टिवा को टक्कर मारी ओर रिवॉल्वर ओर तेजधार हथियार की नोक पर 2 सोने की चैन व 5 से अधिक अंगूठियों सहित लाखों के आभूषण लूट कर फरार हो गए। लुटेरे दंपति के मोबाइल मौके पर ही छोड़ गए। सूचना मिलने के बाद थाना दरेसी के प्रभारी पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंची।


