पटना वीमेंस कॉलेज में 16 मार्च को स्टूडेंट काउंसिल इलेक्शन:प्रीमियर, जनरल सेक्रेटरी समेत 5 पदों के लिए होगा चुनाव; 14 मार्च को चुनाव प्रचार

पटना वीमेंस कॉलेज में 16 मार्च को स्टूडेंट काउंसिल इलेक्शन:प्रीमियर, जनरल सेक्रेटरी समेत 5 पदों के लिए होगा चुनाव; 14 मार्च को चुनाव प्रचार

पटना वीमेंस कॉलेज में 16 मार्च को स्टूडेंट काउंसिल इलेक्शन होगा। पांच पदों के लिए चुनाव का आयोजन होगा। इस इलेक्शन की जिम्मेदारी कॉलेज के पॉलिटिकल साइंस विभाग को दी गयी है जिसकी नोडल ऑफिसर डॉ विनिता प्रियदर्शी हैं। चुनाव के कैंपेनिंग को लेकर होली के बाद टीचर्स की प्राचार्या के साथ बैठक होगी, जिसमें प्रसार-प्रचार के साथ इलेक्शन के दिन की रूपरेखा तय की जाएगी। 14 मार्च को होगा चुनाव प्रचार 12 मार्च को छात्राओं को इलेक्शन को लेकर ओरिएंटेशन दिया जाएगा। इसमें बीए, बीएससी और वोकेशनल कोर्स की छात्राएं मौजूद रहेंगी। इसके बाद 13 मार्च को छात्राओं का काउंसलिंग, नॉमिनेशन, विड्रॉल होगा। इसी दिन इलेक्शन के लिए विभिन्न पदों के लिए चयनित छात्राओं की फाइनल लिस्ट जारी कर दी जाएगी। 14 मार्च को चुनाव प्रचार होगा। 15 मार्च को ब्रेक रहेगा। वहीं 16 मार्च को इलेक्शन होगा। इसी दिन परिणाम की घोषणा की जाएगी। पांच पदों के लिए होगा चुनाव पटना वीमेंस कॉलेज में पांच पदों के लिए चुनाव होगा। इसमें प्रीमियर, जनरल सेक्रेटरी, कल्चरल सेक्रेटरी, स्पोर्ट्स सेक्रेटरी और एनवायरमेंट एंड डिसिप्लिन सेक्रेटरी शामिल है। इसके अलावा छात्राएं वाइस प्रीमियर, जॉइंट जनरल सेक्रेटरी, ज्वाइंट कल्चरल सेक्रेटरी, ज्वाइंट स्पोर्ट्स सेक्रेटरी और ज्वाइंट एनवायरमेंट एंड डिसिप्लिन सेक्रेटरी के लिए खड़ी होती हैं। वहीं, इसमें प्रिंसिपल नॉमिनी के तौर पर दो छात्राओं का चयन होता है। पटना वीमेंस कॉलेज में 16 मार्च को स्टूडेंट काउंसिल इलेक्शन होगा। पांच पदों के लिए चुनाव का आयोजन होगा। इस इलेक्शन की जिम्मेदारी कॉलेज के पॉलिटिकल साइंस विभाग को दी गयी है जिसकी नोडल ऑफिसर डॉ विनिता प्रियदर्शी हैं। चुनाव के कैंपेनिंग को लेकर होली के बाद टीचर्स की प्राचार्या के साथ बैठक होगी, जिसमें प्रसार-प्रचार के साथ इलेक्शन के दिन की रूपरेखा तय की जाएगी। 14 मार्च को होगा चुनाव प्रचार 12 मार्च को छात्राओं को इलेक्शन को लेकर ओरिएंटेशन दिया जाएगा। इसमें बीए, बीएससी और वोकेशनल कोर्स की छात्राएं मौजूद रहेंगी। इसके बाद 13 मार्च को छात्राओं का काउंसलिंग, नॉमिनेशन, विड्रॉल होगा। इसी दिन इलेक्शन के लिए विभिन्न पदों के लिए चयनित छात्राओं की फाइनल लिस्ट जारी कर दी जाएगी। 14 मार्च को चुनाव प्रचार होगा। 15 मार्च को ब्रेक रहेगा। वहीं 16 मार्च को इलेक्शन होगा। इसी दिन परिणाम की घोषणा की जाएगी। पांच पदों के लिए होगा चुनाव पटना वीमेंस कॉलेज में पांच पदों के लिए चुनाव होगा। इसमें प्रीमियर, जनरल सेक्रेटरी, कल्चरल सेक्रेटरी, स्पोर्ट्स सेक्रेटरी और एनवायरमेंट एंड डिसिप्लिन सेक्रेटरी शामिल है। इसके अलावा छात्राएं वाइस प्रीमियर, जॉइंट जनरल सेक्रेटरी, ज्वाइंट कल्चरल सेक्रेटरी, ज्वाइंट स्पोर्ट्स सेक्रेटरी और ज्वाइंट एनवायरमेंट एंड डिसिप्लिन सेक्रेटरी के लिए खड़ी होती हैं। वहीं, इसमें प्रिंसिपल नॉमिनी के तौर पर दो छात्राओं का चयन होता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *