गार्ड से मारपीट कर 15 अपचारी बालक फरार, 5 पकड़े गए 10 की तलाश जारी

गार्ड से मारपीट कर 15 अपचारी बालक फरार, 5 पकड़े गए 10 की तलाश जारी

अंबिकापुर। गांधीनगर क्षेत्र में संचालित प्लेस ऑफ सेफ्टी संस्था से सोमवार की रात 15 अपचारी बालक फरार हो गए। फरार हुए अपचारी बालक हत्या, बलात्कार, मारपीट व चोरी के मामले में शामिल हैं। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद गार्ड के साथ मारपीट की, इसके बाद भाग गए।

पुलिस ने उनकी खोजबीन शुरू की, 5 बालक पकड़े गए, जबकि 10 की तलाश जारी है। बालकों को बाल संप्रेक्षण गृह के अलावा गांधीनगर के प्लेस ऑफ सेफ्टी संस्था में भी रखा जाता है। वहां 25 अपचारी बालकों को रखा गया था। प्लेस ऑफ सेफ्टी संस्था से फरार होने की पहली घटना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *