रायपुर। राज्य सेवा के सात अधिकारियों को आईएएस बनाया गया हैं। इस संबंध में भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय (कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग) ने गजट अधिसूचना जारी की है। इसमें छत्तीसगढ़ राज्य सिविल सेवा के सात अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में नियुक्त करने की घोषणा की है। यह नियुक्ति वर्ष 2024 की चयन सूची के तहत की गई है।
अधिसूचना के अनुसार, भारतीय प्रशासनिक सेवा (भर्ती) नियम, 1954 तथा भारतीय प्रशासनिक सेवा (नियुक्ति द्वारा पदोन्नति) विनियम, 1955 के प्रावधानों के तहत इन अधिकारियों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की गई है। इन्हें 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच उत्पन्न रिक्तियों के विरुद्ध चयनित किया गया है।
इन अधिकारियों का आईएएस के लिए हुआ अवार्ड
- तीरथराज अग्रवाल
- लीना कोसम
- सौमिल रंजन चौबे
- बीरेंद्र बहादुर पंचभाई
- सुमित अग्रवाल
- संदीप कुमार अग्रवाल
- आशीष कुमार टिकरिहा


