CG Crime: मोहन नगर क्षेत्र में शिवजी की बारात में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में 17 वर्षीय नानू गोंड़ (निवासी शांति नगर) की चाकू से हत्या कर दी गई। घायल अवस्था में उसे सिकोला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
उसके पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साक्ष्यों के आधार पर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मोहन नगर थाना पहुंचे और त्वरित कार्रवाई की मांग की। जांच जारी है।


