कौशांबी में मोबिल से भरे टैंकर में भीषण आग:25km लंबा जाम, बिजली के खंभे से टकराकर हाईवे पर पलटा

कौशांबी में मोबिल से भरे टैंकर में भीषण आग:25km लंबा जाम, बिजली के खंभे से टकराकर हाईवे पर पलटा

कौशांबी में प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर मंगलवार देर रात मोबिल से भरा एक टैंकर पलट गया। इसके बाद टैंकर में भीषण आग लग गई। लपटें करीब 100 फीट ऊंची उठ रही थीं। हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों ओर करीब 25 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ट्रैफिक संभालने में जुटी है। 6 दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। हादसा रात करीब 10 बजे लोंहदा मोड़ के पास हुआ। कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहा टैंकर तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर से खंभा टूट गया और हाईटेंशन लाइन नीचे लटक गईं। तारों में हुए शॉर्ट-सर्किट से टैंकर में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। देखिए तस्वीरें…. हाईवे पर वाहनों की लगी कतार
आग की ऊंची लपटों और धुएं के कारण हाईवे पर दहशत फैल गई। दोनों ओर करीब 25 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही सैनी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पथरावां और अजुहा चौकी पुलिस फायर ब्रिगेड टीम के साथ मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ड्राइवर और क्लीनर बाल-बाल बचे
हादसे में टैंकर सवार किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। टैंकर (नंबर UK 18CA 7162) में ड्राइवर सुधीर सिंह और क्लीनर विनीत पुत्र जयवीर सिंह सवार थे। दोनों समय रहते बाहर निकल गए। सुधीर और विनीत औरैया में रूपपुर गांव के रहने वाले हैं। टैंकर दिल्ली से कोलकाता जा रहा था। खबर अपडेट हो रही है…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *