कांग्रेस के AICC ऑब्जर्वर और हरियाणा के विधायक आफताब अहमद किशनगंज पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान सांसद डॉ. मो. जावेद आजाद भी मौजूद थे। प्रेस वार्ता में अहमद ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पिछले साल हुए अधिवेशन में यह फैसला लिया था कि कांग्रेस संगठन को मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 14 राज्यों में पांच चरणों में ‘संगठन सृजन अभियान’ पूरा कर लिया है। इसके तहत लगभग 550 संगठनात्मक जिला अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों और अन्य समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। ‘संगठन सृजन अभियान’ का छठा चरण शुरू उन्होंने कहा कि किशनगंज में ‘संगठन सृजन अभियान’ का छठा चरण शुरू किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य जिले के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से बातचीत कर पार्टी को आगे बढ़ाने की रणनीति तैयार करना है। अहमद ने बताया कि पहले प्रदेश की राजधानी से जिलाध्यक्षों का चयन किया जाता था। इस प्रक्रिया को बदलकर कांग्रेस अब हर जिले में स्वयं पहुंच रही है, ताकि लोकतंत्र को मजबूत किया जा सके और कार्यकर्ताओं को सम्मान मिले। कार्यकर्ता अपने बायोडाटा जमा करेंगे, जिसके आधार पर कांग्रेस के विभिन्न पदों पर चयन होगा। बंगाल चुनाव में कांग्रेस की रणनीति पर उन्होंने कहा कि ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया जाएगा। वहां कार्यकर्ताओं से मिलकर इस प्रक्रिया को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। सभी बड़े नेता हर जिले में पहुंच रहे सांसद डॉ. मो. जावेद आजाद ने कहा कि सभी बड़े नेता हर जिले में पहुंच रहे हैं। इच्छुक कार्यकर्ता जिला अध्यक्षों से मिलकर आवेदन देंगे, जिसके बाद शीर्ष नेतृत्व द्वारा जिला अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि बंगाल चुनाव को लेकर भी युद्ध स्तर पर काम जारी है। असम के मुख्यमंत्री द्वारा मुसलमानों पर दिए गए बयान पर सांसद आजाद ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा, “मैं प्रधानमंत्री मोदी जी से पूछना चाहता हूं कि क्या आपने उन्हें इस तरह की बयानबाजी करने का लाइसेंस दिया है? भारत के संविधान में सभी को बराबर का हक है, इसलिए मैं इस तरह की बयानबाजी की निंदा करता हूं।” कांग्रेस के AICC ऑब्जर्वर और हरियाणा के विधायक आफताब अहमद किशनगंज पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान सांसद डॉ. मो. जावेद आजाद भी मौजूद थे। प्रेस वार्ता में अहमद ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पिछले साल हुए अधिवेशन में यह फैसला लिया था कि कांग्रेस संगठन को मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 14 राज्यों में पांच चरणों में ‘संगठन सृजन अभियान’ पूरा कर लिया है। इसके तहत लगभग 550 संगठनात्मक जिला अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों और अन्य समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। ‘संगठन सृजन अभियान’ का छठा चरण शुरू उन्होंने कहा कि किशनगंज में ‘संगठन सृजन अभियान’ का छठा चरण शुरू किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य जिले के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से बातचीत कर पार्टी को आगे बढ़ाने की रणनीति तैयार करना है। अहमद ने बताया कि पहले प्रदेश की राजधानी से जिलाध्यक्षों का चयन किया जाता था। इस प्रक्रिया को बदलकर कांग्रेस अब हर जिले में स्वयं पहुंच रही है, ताकि लोकतंत्र को मजबूत किया जा सके और कार्यकर्ताओं को सम्मान मिले। कार्यकर्ता अपने बायोडाटा जमा करेंगे, जिसके आधार पर कांग्रेस के विभिन्न पदों पर चयन होगा। बंगाल चुनाव में कांग्रेस की रणनीति पर उन्होंने कहा कि ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया जाएगा। वहां कार्यकर्ताओं से मिलकर इस प्रक्रिया को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। सभी बड़े नेता हर जिले में पहुंच रहे सांसद डॉ. मो. जावेद आजाद ने कहा कि सभी बड़े नेता हर जिले में पहुंच रहे हैं। इच्छुक कार्यकर्ता जिला अध्यक्षों से मिलकर आवेदन देंगे, जिसके बाद शीर्ष नेतृत्व द्वारा जिला अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि बंगाल चुनाव को लेकर भी युद्ध स्तर पर काम जारी है। असम के मुख्यमंत्री द्वारा मुसलमानों पर दिए गए बयान पर सांसद आजाद ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा, “मैं प्रधानमंत्री मोदी जी से पूछना चाहता हूं कि क्या आपने उन्हें इस तरह की बयानबाजी करने का लाइसेंस दिया है? भारत के संविधान में सभी को बराबर का हक है, इसलिए मैं इस तरह की बयानबाजी की निंदा करता हूं।”


