भाभी ने टोका तो ननद ने मासूम भतीजी को मारकर, पूरे परिवार को…

भाभी ने टोका तो ननद ने मासूम भतीजी को मारकर, पूरे परिवार को…

Murder उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की यह घटना आपको हैरान कर देगी। भाभी की टोका – टाकी से परेशान एक नंद ने पूरे परिवार को नशीली दवाईयां खिला दी। जब पूरा परिवार गहरी नींद में चला गया तो पहले अपनी मासूम भतीजी को मौत के घाट उतारा। फिर चाकू से भाभी पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए। चीख पुकार की सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की खबर कर दी। जब पुलिस पहुंची तो खून से लथपथ महिला तड़प रही थी चार साल की मासूम गायब थी। पहली बार मामला अपहरण का लगा लेकिन कोई कनेक्शन और वजह सामने नहीं आई। कुछ ही घंटों में पुलिस ने इस वारदात गुत्थी को सुलझा लिया और हत्यारोपी नंद को गिरफ्तार कर लिया।

भाभी से बदला लेने के लिए दिया वारदात ( murder) को अंजाम

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा के अनुसार यह वारदात पूरी तरह से उलझी हुई थी। जब पुलिस घर पर पहुंची तो महिला की हालत काफी गंभीर थी और उसके पेट से हाथ भी बाहर निकली हुई थी। वह कुछ बोल नहीं पा रही थी। तुरंत उसे अस्पताल भर्ती कराया गया। इसके बाद गायब चार साल की मासूम बच्ची की तलाश की गई। कुछ ही देर में बच्ची की लाश घर में ही एक पानी की टंकी में तैरती हुई मिली। जब महिला उपचार के बाद बोलने की स्थिति में आई तो उसने बताया कि इस वारदात को किसी और ने नहीं बल्कि उसी की ननद ने अंजाम दिया है। यह सुनकर पुलिस की सन्न रह गई और पूरी जांच घूम गई। आरोपी नंद को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गई तो नंद ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया।

नन्द बोली कई दिनों से जल थी ज्वाला

हत्यारोपी ननद ने बताया कि वह एक लड़के से प्यार करती थी लेकिन भाभी को वह लड़का पसंद नहीं था। भाभी उससे बात करने से रोकती थी और घर वालों के सामने उसकी इमेज खराब करती थी। भाभी ने पूरे परिवार के सदस्यों के सामने उसकी इमेज डाउन कर दी थी। बताया कि इतना ही नहीं उसकी शादी भी बिना उसकी मर्जी के कहीं और तय करवा दी थी। इससे वह गुस्सा थी और बदला लेना चाहती थी। धीरे-धीरे उसके मन में भाभी को लेकर इतना जहर पल गया कि भाभी के बच्चे भी दुश्मन लगने लगे।

योजना के तहत की घटना ( murder )

पूछताछ में ननद ने बताया कि इस तरह उसने बदला लेने के लिए एक योजना बनाई और पूरे परिवार को नशीली गोलियां खिला दी। बताया कि वह बच्ची को तो नहीं मारना चाहती थी लेकिन जो नशीली गोलियां परिवार के सदस्यों ने ली उनके सेवन से बच्ची की हालत ज्यादा खराब हो गई और वह शायद मर गई। इसके बाद उसने बच्ची को पानी के टैंक में डाल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने सो रही भाभी पर चाकुओं से कई हमले किये जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसी बीच पड़ोसियों ने पुलिस को खबर कर दी।

सनसनीखेज घटना से पूरा गांव हैरान

यह वारदात जितनी हैवानियत भरी हुई है उतनी ही हैरान कर देने वाली भी है। जिसने भी इस घटना के बारे में सुना वह सन्न रह गया। खुद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा हैरान हैं कि किस तरह से एक घर की लड़की ने अपनी भाभी और अपनी भतीजी की बेरहमी से हत्या कर दी। फिलहाल इस मामले में लड़की के प्रेमी का प्रत्यक्ष रूप से कोई हाथ सामने नहीं आया है। पुलिस जांच पड़ताल में पता चला है की घटना के समय वह लड़का जिसे यह लड़की प्यार करती थी घटनास्थल से करीब दो हजार किलोमीटर की दूरी पर था। जांच में सामने आया कि जिस व्यक्ति ने नशीली गोलियां लाकर दी हैं उसका रोल इस पूरी घटना में संदिग्ध है। पुलिस इस पर जांच कर रही है। अपस्ताल में घायल महिला की हालत में सुधार है लेकिन वह अभी खतरे से बाहर नहीं है।इस घटना के बाद से पूरा परिवार सकते में है और गांव में भी लोग सन्न हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *