देवासी राइका रबारी समाज नवयुवक मंडल का आयोजन
अंजार. राजस्थान के देवासी राइका रबारी समाज नवयुवक मंडल की ओर से महाशिवरात्रि पर अंजार स्थित ढेबर रबारी समाजवाड़ी में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में राजस्थान के भजन सम्राट जीतू प्रजापति की ओर से एक से बढ़कर भजनों की प्रस्तुति दी गई। जादूगर कलाकार जेपी मण्डला ने जादूगरी दिखाई। भजन संध्या में भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लेते हुए महाशिवरात्रि पर्व को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता देवासी समाज कच्छ के अध्यक्ष विनोद देवासी चांचौड़ी ने की। इस दौरान अतिथियों में कच्छ जिला उपप्रमुख मशरू भाई रबारी, अंजार नगर पालिका प्रमुख वैभव भाई कोडरानी, अंजार तहसील पंचायत सदस्य अंबालाल रबारी, वरसामेडी के पूर्व सरपंच रूपा भाई रबारी, पूर्व सरपंच करसन रबारी, उद्यमी पाबीबेन रबारी मौजूद थे। सभी अतिथियों व राजस्थान प्रवासी समाज के पदाधिकारियों का माला व राजस्थानी पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया गया।
बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समाजजन उपस्थित रहे
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समाज के पदाधिकारियों सोनाराम, राणाराम, प्रकाश, रतन, खिमजी, कानजी, अर्जुन, शंकर, जगदीश एवं युवाओं का विशेष योगदान रहा।


