उज्जैन संभागायुक्त आशीष सिंह ने शाजापुर के जिला आबकारी अधिकारी विनय रंगशाही को तुरंत सस्पेंड कर दिया है। इन पर कलेक्टर के आदेशों का पालन न करने और अपनी ड्यूटी निभाने में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई मध्य प्रदेश सिविल सेवा नियम, 1966 के तहत की गई है। सस्पेंशन के दौरान विनय रंगशाही का मुख्यालय शाजापुर कलेक्टर ऑफिस रहेगा और उन्हें नियम के हिसाब से गुजारा भत्ता मिलता रहेगा। उज्जैन अधिकारी को मिला जिम्मा संभागायुक्त ने शाजापुर आबकारी विभाग का अतिरिक्त काम उज्जैन की जिला आबकारी अधिकारी निधि जैन को सौंप दिया है। वह अपनी मौजूदा जिम्मेदारी के साथ-साथ शाजापुर का काम भी देखेंगी। यह नई व्यवस्था तुरंत लागू कर दी गई है।


