लखनऊ में स्मार्ट किडीज प्ले स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यह कार्यक्रम कानपुर रोड स्थित सेक्टर एच एलडीए कॉलोनी के स्कूल परिसर में आयोजित किया गया। दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे दर्शकों में उत्साह भर गया। इस अवसर पर शिक्षा और बच्चों के समग्र विकास पर विशेष चर्चा की । बच्चों के विकास में माता-पिता की भूमिका इस मौके पर डॉ. ऊषा पाठक ने बच्चों को व्यावहारिक शिक्षा प्रदान करने के लिए विद्यालय स्टाफ की सराहना की और बच्चों को आशीर्वाद दिया। प्रदीप कुमार वर्मा ने भी सफल आयोजन के लिए विद्यालय परिवार को बधाई दी। डॉ. दिनेश कुमार ने अपने बचपन की यादें साझा करते हुए बच्चों के विकास में माता-पिता की भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों का स्क्रीन टाइम कम करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन शिशिर दत्त ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या संगीता शुक्ला, स्मार्ट टॉडलर के संरक्षक वेद प्रकाश तिवारी, सेंटर हेड अपर्णा शुक्ला सहित स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। वार्षिकोत्सव ने बच्चों को अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास प्रदर्शित करने का मंच प्रदान किया। ये लोग शामिल हुए कार्यक्रम में मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में ए.पी सेन डिग्री कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. ऊषा पाठक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सेवानिवृत्त एजीएम प्रदीप कुमार वर्मा शामिल थे। सेंटर हेड चंद्रलेखा शुक्ला ने स्मृति चिन्ह देकर अतिथियों का स्वागत किया।


