मुजफ्फरपुर में बुजुर्ग किसान को मारी गोली:रिश्तेदार पर लगा फायरिंग का आरोप, खेत में काम करते समय हुई थी कहासुनी

मुजफ्फरपुर में बुजुर्ग किसान को मारी गोली:रिश्तेदार पर लगा फायरिंग का आरोप, खेत में काम करते समय हुई थी कहासुनी

मुजफ्फरपुर में आज एक 60 साल के बुजुर्ग किसान रविन्द्र राय को गोली मार दी गई। यह वारदात उस समय हुई जब किसान अपने खेत में काम कर रहे थे। घटना के पीछे आपसी रंजिश और जमीन विवाद बताया जा रहा है। मामला सरैया थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव का है। आज रविन्द्र राय अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान आरोपितों से उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों ने बताया कि गांव के ही प्रमोद राय का बेटा और उसका बहनोई हथियार लेकर खेत पर पहुंचे और पुरानी रंजिश के चलते रविन्द्र राय पर गोली चला दी। आरोपित मौके से फरार हुए गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग और ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। भीड़ को अपनी ओर आता देख आरोपित रिश्तेदार मौके से फरार होने में सफल रहे। खून से लथपथ रविन्द्र राय को ग्रामीणों और परिजनों की मदद से तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सरैया ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद बताया कि गोली उनकी कमर के ऊपर दाहिने हिस्से में पीठ में लगी है और वह शरीर के अंदर ही फंसी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सरैया थाना पुलिस सक्रिय हो गई। एसडीपीओ सुश्री गरिमा ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है। एसडीपीओ ने परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। घायल बुजुर्ग ने अस्पताल में दिए बयान में स्पष्ट रूप से गांव के ही आरोपितों के नाम लिए हैं। एसडीपीओ सुश्री गरिमा ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आपसी जमीन विवाद और पुरानी रंजिश का प्रतीत होता है। उन्होंने पुष्टि की कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोषियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। फिलहाल, घायल किसान का इलाज एसकेएमसीएच में जारी है। मुजफ्फरपुर में आज एक 60 साल के बुजुर्ग किसान रविन्द्र राय को गोली मार दी गई। यह वारदात उस समय हुई जब किसान अपने खेत में काम कर रहे थे। घटना के पीछे आपसी रंजिश और जमीन विवाद बताया जा रहा है। मामला सरैया थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव का है। आज रविन्द्र राय अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान आरोपितों से उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों ने बताया कि गांव के ही प्रमोद राय का बेटा और उसका बहनोई हथियार लेकर खेत पर पहुंचे और पुरानी रंजिश के चलते रविन्द्र राय पर गोली चला दी। आरोपित मौके से फरार हुए गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग और ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। भीड़ को अपनी ओर आता देख आरोपित रिश्तेदार मौके से फरार होने में सफल रहे। खून से लथपथ रविन्द्र राय को ग्रामीणों और परिजनों की मदद से तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सरैया ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद बताया कि गोली उनकी कमर के ऊपर दाहिने हिस्से में पीठ में लगी है और वह शरीर के अंदर ही फंसी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सरैया थाना पुलिस सक्रिय हो गई। एसडीपीओ सुश्री गरिमा ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है। एसडीपीओ ने परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। घायल बुजुर्ग ने अस्पताल में दिए बयान में स्पष्ट रूप से गांव के ही आरोपितों के नाम लिए हैं। एसडीपीओ सुश्री गरिमा ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आपसी जमीन विवाद और पुरानी रंजिश का प्रतीत होता है। उन्होंने पुष्टि की कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोषियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। फिलहाल, घायल किसान का इलाज एसकेएमसीएच में जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *