मुंगेर में 4 साल की भांजी से रेप:महाशिवरात्री पर बहन के यहां आया था, चॉकलेट दिलाने के बहाने बच्ची को ले गया आरोपी

मुंगेर में 4 साल की भांजी से रेप:महाशिवरात्री पर बहन के यहां आया था, चॉकलेट दिलाने के बहाने बच्ची को ले गया आरोपी

मुंगेर जिले में मामा ने अपनी चार वर्षीय भांजी के साथ रेप किया है। पीड़ित बच्ची मकई के खेत में बेहोश मिली। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे जवाहर मेडिकल कॉलेज अस्पताल, मायागंज रेफर कर दिया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मामा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना तारापुर अनुमंडल क्षेत्र के हरपुर थाना अंतर्गत हुई। महाशिवरात्री पर बहन के यहां आया था आरोपी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पीड़ित परिजनों से संपर्क किया। परिजनों ने हरपुर थाना पुलिस को बताया कि महाशिवरात्रि मेला देखने के लिए जमुई जिले के हरला गांव निवासी चचेरा मामा ढोलन उर्फ सचिन अपने दोस्त के साथ मुंगेर जिले के हरपुर थाना क्षेत्र स्थित बेल बिहमा गांव आया था। इसके बाद वह उनके घर आया। भांजी को चॉकलेट दिलाने के बहाने ले गया
घर में कोई नहीं होने पर आरोपी मामा ढोलन उर्फ सचिन बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने दुकान ले गया। वहां से बहला-फुसलाकर उसे मकई के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। परिजनों को बच्ची बाद में खेत में बेहोशी की हालत में मिली, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर हरपुर थाना ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मामा ढोलन उर्फ सचिन को गिरफ्तार कर लिया। तारापुर के एएसपी संकेत कुमार ने बताया कि 16 फरवरी की देर शाम तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल से एक चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी चचेरे मामा ढोलन उर्फ सचिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एएसपी ने बताया की आरोपी महाशिवरात्रि का मेला देखने के लिए अपनी चचेरी बहन का घर आया था जंहा वह बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मुंगेर जिले में मामा ने अपनी चार वर्षीय भांजी के साथ रेप किया है। पीड़ित बच्ची मकई के खेत में बेहोश मिली। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे जवाहर मेडिकल कॉलेज अस्पताल, मायागंज रेफर कर दिया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मामा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना तारापुर अनुमंडल क्षेत्र के हरपुर थाना अंतर्गत हुई। महाशिवरात्री पर बहन के यहां आया था आरोपी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पीड़ित परिजनों से संपर्क किया। परिजनों ने हरपुर थाना पुलिस को बताया कि महाशिवरात्रि मेला देखने के लिए जमुई जिले के हरला गांव निवासी चचेरा मामा ढोलन उर्फ सचिन अपने दोस्त के साथ मुंगेर जिले के हरपुर थाना क्षेत्र स्थित बेल बिहमा गांव आया था। इसके बाद वह उनके घर आया। भांजी को चॉकलेट दिलाने के बहाने ले गया
घर में कोई नहीं होने पर आरोपी मामा ढोलन उर्फ सचिन बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने दुकान ले गया। वहां से बहला-फुसलाकर उसे मकई के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। परिजनों को बच्ची बाद में खेत में बेहोशी की हालत में मिली, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर हरपुर थाना ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मामा ढोलन उर्फ सचिन को गिरफ्तार कर लिया। तारापुर के एएसपी संकेत कुमार ने बताया कि 16 फरवरी की देर शाम तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल से एक चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी चचेरे मामा ढोलन उर्फ सचिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एएसपी ने बताया की आरोपी महाशिवरात्रि का मेला देखने के लिए अपनी चचेरी बहन का घर आया था जंहा वह बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *