सहरसा के सौरबाजार थाना क्षेत्र में ढाई साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के ही 30 वर्षीय एक युवक पर इस घटना को अंजाम देने का आरोप है। गंभीर रूप से घायल बच्ची का सहरसा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी ढाई साल की बेटी घर के दरवाजे के पास खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसे तौलिए से ढक कर अगवा कर ले गया। आरोपी ने बच्ची को एक बाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया। प्राइवेट पार्ट भी चोटें
एक ग्रामीण द्वारा परिवार को घटना की जानकारी मिलने पर बच्ची बेहोश हालत में मिली। उसे तुरंत सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्ची के शरीर से अधिक रक्तस्राव के कारण उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। सहरसा के साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सदर अस्पताल में एक बच्ची दुष्कर्म पीड़िता के रूप में इलाजरत है। सहरसा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम को अस्पताल भेजा गया। डीएसपी ने पुष्टि की कि लगभग ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की जानकारी मिली है और उसके निजी अंगों पर चोटें हैं। पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे दुष्कर्म का मामला माना है। बच्ची फिलहाल होश में है और उसका इलाज जारी है। घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया गया है और एफएसएल की टीम भी मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सहरसा के सौरबाजार थाना क्षेत्र में ढाई साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के ही 30 वर्षीय एक युवक पर इस घटना को अंजाम देने का आरोप है। गंभीर रूप से घायल बच्ची का सहरसा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी ढाई साल की बेटी घर के दरवाजे के पास खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसे तौलिए से ढक कर अगवा कर ले गया। आरोपी ने बच्ची को एक बाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया। प्राइवेट पार्ट भी चोटें
एक ग्रामीण द्वारा परिवार को घटना की जानकारी मिलने पर बच्ची बेहोश हालत में मिली। उसे तुरंत सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्ची के शरीर से अधिक रक्तस्राव के कारण उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। सहरसा के साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सदर अस्पताल में एक बच्ची दुष्कर्म पीड़िता के रूप में इलाजरत है। सहरसा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम को अस्पताल भेजा गया। डीएसपी ने पुष्टि की कि लगभग ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की जानकारी मिली है और उसके निजी अंगों पर चोटें हैं। पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे दुष्कर्म का मामला माना है। बच्ची फिलहाल होश में है और उसका इलाज जारी है। घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया गया है और एफएसएल की टीम भी मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


