Office की जल्दी में चाहिए Glamorous Look? Eye Makeup का यह 90 सेकंड वाला Hack ट्राय करें

Office की जल्दी में चाहिए Glamorous Look? Eye Makeup का यह 90 सेकंड वाला Hack ट्राय करें
कभी-कभार सुबह जल्दी ऑफिस जाने के लिए, या फिर किसी फंक्शन में अचानक जाने के लिए अपने मेकअप लुक में ग्लैमर जरुर जोड़ना पड़ता है। ऐसे में सही आई मेकअप आपके पूरे चेहरे की खूबसूरती को मिनटों में निखार ला सकता है।  अक्सर समय की कमी के कारण हम आई मेकअप को या तो छोड़ देते है या फिर ठीक से नहीं कर पाते। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि केवल 1 मिनट 30 सेकेंड में अपनी आंखों को बड़ा, डिफाइन और अट्रैक्टिव कैसे बनाएं। इसलिए इस आसान मेकअप हेक को जरुर ट्राई करें। 
आई प्राइमर लगाएं?
सबसे पहले आंखों पर आई प्राइमर से बहुत अच्छा बेस तैयार कर लें। फिर इसके बाद कंसीलर से आंखों के आस-पास के ब्लैक पैच को कवर कर लें। अब आंखों पर अन्य मेकअप प्रोडक्ट्स को अप्लाई करने में आसान होगा।
आई लाइनर कैसे लगाएं?
यदि आपको जल्दी और ग्लैमरस लुक चाहिए, तो आपको कैट आई लुक ट्राई करना चाहिए। यह बहुत आसान तरीका होता है आंखों पर आई लाइनर लगाने का। आप चाहे तो अपर ओर लोअर आई लिड पर आईलाइनर लगाए और दोनों ही कोनों को बाहर की ओर खींचें। फिर आप कर्व अंदाज में बाहर लेकर आएं जिससे दोनों लाइनें एक दूसरे से जुड़ जाएं।
आंखों को बड़ा कैसे दिखांए?
कई महिलाओं को सही तरीके से आई शैडो लगाना नहीं आता। जबकि कुछ महिलाएं इसके लिए उपयुक्त रंगों का चयन करने में उलझन महसूस करती हैं। यदि आप आंखों का मेकअप सादा और साफ-सुथरा रखना चाहती हैं और ज्यादा भारी लुक नहीं चाहतीं, तो हल्के शेड्स का इस्तेमाल करना बेहतर विकल्प है। लाइट कलर्स से आंखें सुंदर और आकर्षक लगती हैं, साथ ही लुक भी नेचुरल बना रहता है।
इसके साथ ही आपका 1 मिनट 30 सेकंड में आई मेकअप आराम से हो जाएगा। इस तरह से आप आई मेकअप रोजाना कर सकते हैं। अपनी ड्रैस से मैच करने से आई शेड कलर्स का चयन कर सकती हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *