पुलिस बोली- ‘तुम शराब पकड़ो, हमें बताओ, तब हम आएंगे’:महिलाएं अवैध शराब लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं, कहा- शिकायत पर कार्रवाई नहीं होती

पुलिस बोली- ‘तुम शराब पकड़ो, हमें बताओ, तब हम आएंगे’:महिलाएं अवैध शराब लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं, कहा- शिकायत पर कार्रवाई नहीं होती

कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरिया में पुलिस की ढिलाई से तंग आकर ग्रामीण महिलाओं ने खुद शराब जब्त की। मंगलवार को ये महिलाएं गांव से पकड़ी गई अवैध शराब और उसे बनाने का सामान लेकर सीधे कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच गईं। महिलाओं का आरोप है कि उन्होंने अवैध शराब की बिक्री को लेकर स्लीमनाबाद पुलिस और एसडीओपी से कई बार लिखित और मौखिक शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों के मुताबिक, पुलिस ने उनसे यहां तक कह दिया कि ‘तुम शराब पकड़ो और हमें बताओ, तब हम आएंगे’। महिलाओं ने खुद मारा छापा पुलिस के रवैये से नाराज होकर ग्रामीणों ने खुद ही शराब के ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान उन्होंने गांव के लेखराम सपेरा, आकाश सपेरा, सुशील सपेरा, सुकमन कोल, अनार बाई, दुर्गा बाई और छोटू सिंह ठाकुर के यहां से करीब 10 लीटर कच्ची शराब और महुआ लहान (शराब बनाने का सामान) जब्त किया। कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन जब्त सामान के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने एसडीओपी दिनेश मिश्रा को एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में खुलेआम शराब बनने और बिकने से शांति भंग हो रही है और छोटे बच्चे भी नशे की लत में फंस रहे हैं। पुलिस पर मिलीभगत के आरोप ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि पुलिस जब भी आती है, तो सिर्फ खानापूर्ति करके लौट जाती है और मुख्य ठिकानों पर हाथ नहीं डालती। इसी वजह से शराब कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं और वे गांव में गुंडागर्दी करते हैं। ग्रामीणों ने अब दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *