नियोजन मेले के प्रचार को लेकर शहर में निकली प्रभातफेरी:सीवान में “रोजगार मेला में आएं, अपना भविष्य बनाएं” जैसे जागरूकता संदेश भी दिए

नियोजन मेले के प्रचार को लेकर शहर में निकली प्रभातफेरी:सीवान में “रोजगार मेला में आएं, अपना भविष्य बनाएं” जैसे जागरूकता संदेश भी दिए

सीवान में आगामी 21 फरवरी को आयोजित होने वाले जिलास्तरीय नियोजन सह मार्गदर्शन मेले के सफल आयोजन और व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर मंगलवार को शहर में प्रभात फेरी निकाली गई। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग अंतर्गत संचालित जिला नियोजनालय के तत्वावधान में तथा बिहार कौशल विकास मिशन (BSDC) सीवान सदर के सहयोग से निकाली गई इस प्रभात फेरी का उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को नियोजन मेले की जानकारी देना और उन्हें इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित करना था। यह प्रभात फेरी सदर प्रखंड कार्यालय से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए दारोगा राय कॉलेज तक पहुंची। प्रभात फेरी में शामिल अधिकारी, कर्मी और युवा हाथों में बैनर और पोस्टर लिए हुए थे तथा युवाओं को रोजगार मेले में भाग लेने के लिए जागरूक कर रहे थे। इस दौरान “रोजगार मेला में आएं, अपना भविष्य बनाएं” जैसे जागरूकता संदेश भी दिए गए। 20 से अधिक निजी कंपनियां भाग लेंगी प्रभात फेरी के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर युवाओं को बताया गया कि 21 फरवरी को शहर के गांधी मैदान में विशाल जिलास्तरीय नियोजन सह मार्गदर्शन मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें 20 से अधिक निजी कंपनियां भाग लेंगी। इस मेले में युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें करियर संबंधी मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां युवाओं का चयन करेंगी जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रभात फेरी का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार मेले के प्रति जागरूक करना है, ताकि अधिक से अधिक युवा इस अवसर का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां युवाओं का चयन करेंगी और योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। प्रभात फेरी, रैली और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं तक इसकी जानकारी पहुंचाई जा रही है। प्रशासन की ओर से जिले के सभी योग्य युवाओं से अपील की गई है कि वे नियोजन मेले में भाग लेकर अपने भविष्य को बेहतर बनाने का प्रयास करें। सीवान में आगामी 21 फरवरी को आयोजित होने वाले जिलास्तरीय नियोजन सह मार्गदर्शन मेले के सफल आयोजन और व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर मंगलवार को शहर में प्रभात फेरी निकाली गई। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग अंतर्गत संचालित जिला नियोजनालय के तत्वावधान में तथा बिहार कौशल विकास मिशन (BSDC) सीवान सदर के सहयोग से निकाली गई इस प्रभात फेरी का उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को नियोजन मेले की जानकारी देना और उन्हें इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित करना था। यह प्रभात फेरी सदर प्रखंड कार्यालय से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए दारोगा राय कॉलेज तक पहुंची। प्रभात फेरी में शामिल अधिकारी, कर्मी और युवा हाथों में बैनर और पोस्टर लिए हुए थे तथा युवाओं को रोजगार मेले में भाग लेने के लिए जागरूक कर रहे थे। इस दौरान “रोजगार मेला में आएं, अपना भविष्य बनाएं” जैसे जागरूकता संदेश भी दिए गए। 20 से अधिक निजी कंपनियां भाग लेंगी प्रभात फेरी के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर युवाओं को बताया गया कि 21 फरवरी को शहर के गांधी मैदान में विशाल जिलास्तरीय नियोजन सह मार्गदर्शन मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें 20 से अधिक निजी कंपनियां भाग लेंगी। इस मेले में युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें करियर संबंधी मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां युवाओं का चयन करेंगी जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रभात फेरी का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार मेले के प्रति जागरूक करना है, ताकि अधिक से अधिक युवा इस अवसर का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां युवाओं का चयन करेंगी और योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। प्रभात फेरी, रैली और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं तक इसकी जानकारी पहुंचाई जा रही है। प्रशासन की ओर से जिले के सभी योग्य युवाओं से अपील की गई है कि वे नियोजन मेले में भाग लेकर अपने भविष्य को बेहतर बनाने का प्रयास करें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *