अरवल उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 228 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। यह शराब एक रेनॉल्ट कार से बरामद की गई, जिसे शहर तेलपा पेट्रोल पंप के पास लावारिस हालत में पाया गया। हालांकि, तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे। उत्पाद अधीक्षक नित्यानंद यादव ने बताया कि जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। होली पर्व को देखते हुए विशेष अभियान के तहत यह सफलता मिली है। मंगलवार सुबह उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि औरंगाबाद की ओर से शहर तेलपा के रास्ते एक रेनॉल्ट कार में विदेशी शराब की बड़ी खेप अरवल लाई जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने शहर तेलपा पेट्रोल पंप के पास खड़ी एक लावारिस कार को जब्त किया। वाहन रजिस्ट्रेशन के आधार पर कार्रवाई जारी कार की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब मिली। टीम ने दूसरी गाड़ी से टोचन कर कार को अरवल उत्पाद थाना पहुंचाया। वहां विधिवत तलाशी और गिनती के बाद अलग-अलग ब्रांड की कुल 228 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर तस्करों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। अरवल उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 228 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। यह शराब एक रेनॉल्ट कार से बरामद की गई, जिसे शहर तेलपा पेट्रोल पंप के पास लावारिस हालत में पाया गया। हालांकि, तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे। उत्पाद अधीक्षक नित्यानंद यादव ने बताया कि जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। होली पर्व को देखते हुए विशेष अभियान के तहत यह सफलता मिली है। मंगलवार सुबह उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि औरंगाबाद की ओर से शहर तेलपा के रास्ते एक रेनॉल्ट कार में विदेशी शराब की बड़ी खेप अरवल लाई जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने शहर तेलपा पेट्रोल पंप के पास खड़ी एक लावारिस कार को जब्त किया। वाहन रजिस्ट्रेशन के आधार पर कार्रवाई जारी कार की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब मिली। टीम ने दूसरी गाड़ी से टोचन कर कार को अरवल उत्पाद थाना पहुंचाया। वहां विधिवत तलाशी और गिनती के बाद अलग-अलग ब्रांड की कुल 228 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर तस्करों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।


