छत्रपति शिवाजी महाराज की 399वीं जयंती पर 19 फरवरी को हुब्बल्ली में निकलेगी शोभायात्रा

छत्रपति शिवाजी महाराज की 399वीं जयंती पर 19 फरवरी को हुब्बल्ली में निकलेगी शोभायात्रा

हुब्बल्ली मराठा समाज की मराठा श्री भारती मठ ट्रस्ट कमेटी के तत्वावधान में छत्रपति शिवाजी महाराज की 399वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर दिनभर विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतकि कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

शिवाजी चौक पर ध्वजारोहण
कार्यक्रम के अनुसार, 19 फरवरी 2026 गुरुवार को सुबह 8 बजे शिवाजी चौक पर ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद सुबह 9:30 बजे विद्यानगर में समाज की ओर से स्थापित छत्रपति शिवाजी महाराज की कांस्य अश्वारूढ़ प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। सुबह 10 बजे सुमंगली महिलाओं द्वारा शिवाजी महाराज का पालना एवं नामकरण कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं, हुब्बल्ली तहसीलदार कार्यालय में सुबह 11 बजे तहसीलदार की अध्यक्षता में जयंती समारोह मनाया जाएगा।

कई गणमान्य लोग होंगे शामिल
शाम 4 बजे मराठा गली स्थित हनुमान मंदिर के सामने से छत्रपति शिवाजी महाराज की ऑयल पेंटिंग और उत्सव मूर्ति के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर की प्रमुख सड़कों से होकर गुजरेगी। शोभायात्रा का शुभारंभ विधायक श्रीनिवास वी. माने द्वारा किया जाएगा, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसाइटी के अध्यक्ष सुनील बालकृष्ण दलवी करेंगे। कार्यक्रम में विधायक महेश टेंगिनकाई, स्लम बोर्ड के चेयरमैन एवं विधायक प्रसाद अब्बैया, विपक्ष के उपनेता एवं विधायक अरविंद बेलद तथा कॉर्पोरेशन के डिप्टी मेयर संतोष चव्हाण सहित कई जनप्रतिनिधि और समाज के गणमान्य लोग शामिल होंगे।

बैनर और भगवा ध्वजों से वातावरण उत्सवमय
मराठा श्री भारती मठ ट्रस्ट कमेटी के महासचिव नारायण वैद्य ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर समाज के सभी लोगों और शिवाजी महाराज के अनुयायियों से बड़ी संख्या में शोभायात्रा में भाग लेने की अपील की है। शहर के मराठा गली, शिवाजी चौक, गणेश पेट सर्कल सहित विभिन्न क्षेत्रों में शिवाजी महाराज के बैनर और भगवा ध्वजों से वातावरण उत्सवमय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *