कटिहार के बरारी थाना क्षेत्र के मोहना चांदपुर गांव में देर रात एक 28 वर्षीय महिला शरीफा खातून की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात अपराधियों ने घर में सो रही महिला को निशाना बनाया। मृतका के पति एहतेशाम हुसैन ने बताया कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। नकाबपोश अपराधी घर में घुस आए और उनकी पत्नी के सिर में गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। एहतेशाम हुसैन ने यह भी बताया कि घटना के वक्त वह घर पर मौजूद नहीं थे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलने पर सेमापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि यह घटना देर रात की है। घटनास्थल के पास से एक पिस्टल बरामद की गई है, जिसे जब्त कर लिया गया है। एफएसएल टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है और दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस बीच, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की। कटिहार के बरारी थाना क्षेत्र के मोहना चांदपुर गांव में देर रात एक 28 वर्षीय महिला शरीफा खातून की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात अपराधियों ने घर में सो रही महिला को निशाना बनाया। मृतका के पति एहतेशाम हुसैन ने बताया कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। नकाबपोश अपराधी घर में घुस आए और उनकी पत्नी के सिर में गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। एहतेशाम हुसैन ने यह भी बताया कि घटना के वक्त वह घर पर मौजूद नहीं थे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलने पर सेमापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि यह घटना देर रात की है। घटनास्थल के पास से एक पिस्टल बरामद की गई है, जिसे जब्त कर लिया गया है। एफएसएल टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है और दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस बीच, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की।


