औरंगाबाद में ऑटो की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत:खाना खाने के लिए जा रहे थे, परिजन बोले- तेज रफ्तार में थी गाड़ी

औरंगाबाद में ऑटो की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत:खाना खाने के लिए जा रहे थे, परिजन बोले- तेज रफ्तार में थी गाड़ी

औरंगाबाद में एक सड़क हादसे में 70 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना सदर प्रखंड के जम्होर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव की है। मृतक की पहचान रामपुर निवासी स्वर्गीय सुभाग ठाकुर के बेटे गनौरी ठाकुर के रूप में की गई है। मंगलवार की दोपहर वे घर के पास स्थित चापाकल पर हाथ-पैर धोने के बाद पानी लेकर खाना खाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करने के क्रम में तेज रफ्तार ऑटो की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव की ओर से आ रहा ऑटो काफी तेज गति में था। वृद्ध जैसे ही सड़क पार कर रहे थे, तभी ऑटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन बोले- ऑटो की रफ्तार थी तेज घटना के तुरंत बाद ऑटो चालक ने तत्परता दिखाते हुए घायल बुजुर्ग को अपनी गाड़ी से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए और शव से लिपटकर चीत्कार करने लगे। मृतक के बेटे बृजमल ने बताया कि जिस ऑटो से दुर्घटना हुई, वह पड़ोसी गांव पिरौटा के एक युवक का है। रामपुर गांव का ही विकास नाम का युवक ऑटो चलाता है। मंगलवार को वह सवारियों को लेकर रामपुर से पिरौटा की ओर जा रहा था। परिजनों का आरोप है कि ऑटो की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सोपा घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। प्रभारी थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।वहीं रामपुर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।गनौरी ठाकुर अपने पीछे तीन पुत्र और तीन पुत्रियां छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी का निधन पहले ही हो चुका था। परिवार के लिए यह हादसा गहरा आघात साबित हुआ है। औरंगाबाद में एक सड़क हादसे में 70 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना सदर प्रखंड के जम्होर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव की है। मृतक की पहचान रामपुर निवासी स्वर्गीय सुभाग ठाकुर के बेटे गनौरी ठाकुर के रूप में की गई है। मंगलवार की दोपहर वे घर के पास स्थित चापाकल पर हाथ-पैर धोने के बाद पानी लेकर खाना खाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करने के क्रम में तेज रफ्तार ऑटो की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव की ओर से आ रहा ऑटो काफी तेज गति में था। वृद्ध जैसे ही सड़क पार कर रहे थे, तभी ऑटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन बोले- ऑटो की रफ्तार थी तेज घटना के तुरंत बाद ऑटो चालक ने तत्परता दिखाते हुए घायल बुजुर्ग को अपनी गाड़ी से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए और शव से लिपटकर चीत्कार करने लगे। मृतक के बेटे बृजमल ने बताया कि जिस ऑटो से दुर्घटना हुई, वह पड़ोसी गांव पिरौटा के एक युवक का है। रामपुर गांव का ही विकास नाम का युवक ऑटो चलाता है। मंगलवार को वह सवारियों को लेकर रामपुर से पिरौटा की ओर जा रहा था। परिजनों का आरोप है कि ऑटो की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सोपा घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। प्रभारी थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।वहीं रामपुर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।गनौरी ठाकुर अपने पीछे तीन पुत्र और तीन पुत्रियां छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी का निधन पहले ही हो चुका था। परिवार के लिए यह हादसा गहरा आघात साबित हुआ है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *